Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बच्चियों को लगेगी HPV की वैक्सीन:स्कूलों के जरिए भी होगा रजिस्ट्रेशन, 3 महीने तक चलेगा अभियान

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में 14 से 15 साल की बच्चियों को HPV की निःशुल्क वैक्सीन लगायी जाएगी। इसके लिए AIIMS गोरखपुर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही यह अभियान शुरू किया जाएगा। इस संबंध में CMO डॉ राजेश झा ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ AIIMS गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ विभा दत्ता से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान टीकाकरण अभियान को सुचारु रूप से चलाने और अधिक से अधिक बच्चियों को इसका लाभ दिलाने पर चर्चा हुई। CMO कार्यालय में हुई बैठक इससे पहले CMO डॉ राजेश झा ने CMO कार्यालय में अपनी टीम इलेवन के साथ बैठक की। बैठक में HPV टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए और स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसकी तैयारी तेज करने को कहा गया। CMO ने बताया कि इस अभियान में स्कूलों को भी जोड़ा जाएगा। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों की सहमति से 14 से 15 साल की छात्राओं का यूविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएंगे। रजिस्ट्रेशन होने के बाद छात्राओं को टीकाकरण के लिए समय और स्थान की जानकारी दे दी जाएगी। तय समय पर पहुंचकर छात्राएं टीका लगवा सकेंगी। समुदाय की बच्चियां भी लगवा सकेंगी टीका उन्होंने बताया कि समुदाय की बच्चियों के अभिभावक भी यूविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर इन केंद्रों पर टीकाकरण करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा। बच्चियों को इस टीके की केवल एक डोज लगायी जाएगी। जिन बच्चियों को पहले से यह टीका लग चुका है, उन्हें दोबारा डोज नहीं दी जाएगी। टीकाकरण चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में ANM द्वारा किया जाएगा। यह टीका सुरक्षित माना जाता है और इससे आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मदद मिलती है। अभियान के संचालन के लिए तीनों अस्पतालों में नोडल अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे। यह टीकाकरण अभियान करीब तीन महीने तक चलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलेट चोरी करने वाला छात्र गिरफ्तार:शौक पूरे करने के लिए चुराई बाइक, अन्य घटनाओं की जांच शुरू
    Next Article
    82 की उम्र में IIT से PhD:1968 में देखा एक अधूरा सपना, अब लकवाग्रस्त मरीजों को पैरों पर खड़ा करेंगी पद्मश्री डॉ. चूडामणि सरोज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment