Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजाराम हत्याकांड: रेखा की कस्टडी रिमांड लेगी पुलिस:1.50 करोड़ का ट्रांजेक्शन और 1300 मिनट की बातचीत समेत 30 सवालों की लिस्ट तैयार

    1 hour ago

    1

    0

    अधिवक्ता राजाराम वर्मा की हत्या की साजिश रचने वाली बैंककर्मी बहू रेखा वर्मा को जेल भेजने के बाद अब पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस उसकी 4 दिन की रिमांड के लिए जल्द ही कोर्ट में याचिका दाखिल करेगी। इस दौरान पुलिस ने रेखा से पूछताछ के लिए 30 से अधिक सवालों की लिस्ट तैयार की है। वहीं कोतवाली पुलिस ने मनोज शुक्ला को शनिवार को अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। राजाराम की हत्या में शामिल आरोपियों और जमीन के खरीदारों से भी रेखा का आमना सामना कराया जाएगा। दरअसल रेखा के जरिये अब पुलिस हत्या के पीछे छिपी रह गई कई दूसरी कड़ियों को उजागर करने की तैयारी कर रही है। 22 दिसंबर 2021 को एडवोकेट को गोली मारी गई थी आईआईटी में डिप्टी रजिस्ट्रार रहे अधिवक्ता राजाराम वर्मा को 22 दिसंबर 2021 को उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजाराम वर्मा के बेटे नरेंद्र देव ने नवाबगंज थाने में राजबहादुर और एनआरआई सिटी के मालिकों समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नवाबगंज पुलिस ने इस मामले में चौबेपुर के शूटर दिलनियाज और रोहित यादव, हत्या की सुपारी लेने वाले फत्तेपुर के अंकित यादव और नवाबगंज भोपालपुरवा के राम खिलावन को जेल भेजा था, जबकि एफआईआर में दर्ज राजबहादुर का नाम निकाल दिया था। ऑपरेशन महाकाल के दौरान नरेंद्र देव ने 25 अप्रैल 2025 को तत्कालीन पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर अग्रिम विवेचना की मांग की थी। 19 नवंबर 2025 को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने जांच तत्कालीन ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर मुख्यालय को सौंपी थी, प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने रेखा वर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह गायब हो गई। साजिश की मुख्य कड़ी ढूंढने को होगी रिमांड मुंबई स्थित रेखा के फ्लैट पर भी पुलिस गई लेकिन वह नहीं मिली। बीते मंगलवार को पुलिस ने रेखा को प्रोग्रेसिव सेलिब्रिटी अपार्टमेंट बेलापुर नवी मुंबई से गिरफ्तार कर दूसरे दिन जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली जगदीश पांडेय ने बताया कि इस दौरान पूछताछ में कई ऐसी बातें सामने आयीं जिनके जवाब पुलिस को नहीं मिले। इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढने और हत्या के पीछे साजिश की मुख्य कड़ी ढूंढने को रेखा का कस्टडी रिमांड लिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि रेखा बहुत ही शिक्षित महिला है, प्रारंभिक पूछताछ में उसने बहुत ही सधे अंदाज में सवालों के जवाब दिए है। अधिकांश सवालों का जवाब वह टाल गई है, जिसके पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं। अब कस्टडी रिमांड लेकर पर्दे के पीछे छिपी अन्य कड़ियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इन सवालों के जवाब मागेंगी पुलिस -आमना–सामना होने पर अंकित ने रेखा को पहचान लिया था, लेकिन रेखा ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया ? -राजाराम की हत्या के बाद रेखा के खाते से कई बार में 1.50 करोड़ रुपए राजबहादुर के खाते में क्यो गए ? - रेखा के खाते में अन्य दूसरे खातों में भी रकम पहुंची थी, ऐसे में साजिशकर्ता और भी हैं ? - हत्या की सुपारी लेने वाले अंकित यादव को रामखिलावन के साथ क्या रेखा भी 50 हजार रुपये देने आयी थी ? -अग्रिम विवेचना शुरू होने के बाद रेखा ने कई एग्रीमेंट निरस्त कर दिए। रुपये भी खातों में पहुंच गए ? -एनआरआई सिटी के निदेशकों से पूछताछ के बाद एक आरोपी से रेखा ने कई बार में 1300 मिनट तक मोबाइल पर बातचीत की ? –पुलिस के कई बार बुलाने पर भी वह क्यों नहीं आई ?
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश में डेटा सेंटरों की बिजली मांग 800% बढ़ेगी:2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की जरूरत होगी, AI-डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ना कारण
    Next Article
    आमिर खान @61,शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते:मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment