Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती मनाई गई:शांति और करुणा का दिया संदेश, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में अलवापुर स्थित रविदास मंदिर परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती मनाई गई। जिला रविदास महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और शांति, करुणा व अहिंसा के संदेश को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री दयानंद भारती ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा देती हैं और लोगों को सद्भाव व मानवता का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। खुद प्रयास से ही दूर होंगे दुख जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध ने लोगों को यह सिखाया कि दुखों से मुक्ति के लिए स्वयं प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बुद्ध ने केवल मार्ग दिखाया है, उस पर चलना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतराज भारती, कोषाध्यक्ष शुकदेव प्रसाद, व्यवस्थापक पूर्ण मासी और संरक्षक सोमई बौद्ध ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश करुणा, अहिंसा, समानता और सजगता पर आधारित है। आज के समय में समाज को शांति और आपसी समझ की सबसे ज्यादा जरूरत है, ऐसे में बुद्ध के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। समाज में सौहार्द बढ़ाने की अपील वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे बुद्ध के बताए सही विचार, सही कर्म और अनुशासन के मार्ग को अपनाएं, ताकि समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी सम्मान को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में सुरेश प्रसाद, दयानंद भारती, सोमई बौद्ध, शुकदेव प्रसाद, पूर्ण मासी, राजकुमार, पशुपति नाथ रविकुल, तीजू प्रसाद, बलराम, विष्णु कांत, देवेंद्र मणि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हयातुल्लाह अंसारी की 125 वीं जयंती मनाई गई:साहित्यकारों-सामाजिक कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा , शहनाज बोली- जीवन भर उर्दू की सेवा किया
    Next Article
    गोरखपुर में बड़े आंदोलन की चेतावनी:निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का कड़ा विरोध, बोले- फैसला वापस नहीं हुआ तो तेज होगा संघर्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment