Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में भोर से ही तेज बारिश:दिनभर छाए रहेंगे बादल, शहर के कई इलाकों में लगा पानी

    21 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जिले में सोमवार की भोर से ही मौसम ने करवट ले ली। रात से हल्ली बूंदाबांदी हो रही थी। सुबह करीब 5 बजे से बादल गरजने लगे। इसके बाद शुरू हुई तेज बारिश ने दिन की शुरुआत ही लोगों को भीगते हुए कराई। रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो गोरखपुर में 17.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि 1 जून से अब तक 396.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। जो कि सामान्य से 16 फीसदी कम है। 3 तस्वीरें देखिए… बारिश के कारण शहर के कई इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया। खासकर धर्मशाला, विजय चौक, मोहद्दीपुर, गोलघर, बेतियाहाता, रेती और तिवारीपुर इलाकों में कुछ देर के लिए जलभराव की स्थिति बनी। थोड़ी ही देर बारिश धीमी होने पर पानी निकल गया। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन और जलभराव की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह ऑफिस और स्कूल जाने वालों के लिए भी परेशानी बढ़ गई। किसानों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि धान और सब्जी की फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद है, लेकिन जलजमाव वाले क्षेत्रों में फसल खराब होने का डर भी है। नगर निगम ने नालों की सफाई और जलजमाव हटाने के लिए टीमों को अलर्ट पर रखा है। ट्रैफिक पुलिस को भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक घर से न निकलें, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहने के आसार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेलते-खेलते नहर में डूबी 3 साल की मासूम:संतकबीर नगर में तीन घंटे बाद मिला शव, सिहटीकर गांव की घटना
    Next Article
    जिला जेल से ड्यूटी कर लौट रहे होमगार्ड का एक्सीडेंट:फिरोजाबाद में सिर में गंभीर चोट, आगरा रेफर; ककरऊ कोठी के पास हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment