Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बनेगा कामर्शियल कॉम्प्लेक्स-एंटरटेनमेंट जोन:राज्य स्तरीय समिति ने दी मंजूरी, मिलेंगी आधुनिक खेल-मनोरंजन सुविधाएं

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गुलरिहा थाने के पीछे करीब 5164 वर्ग मीटर जमीन पर कामर्शियल कॉम्प्लेक्स कम एंटरटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। यह परियोजना राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रस्तावित की गई थी, जिसे बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय व्यय वित्त समिति से मंजूरी मिल गई है। परियोजना पूरी होने के बाद शहर के लोगों को खेल और मनोरंजन की कई आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी। इस कॉम्प्लेक्स की डिजाइन उत्तर प्रदेश जल निगम की सीएंडडीएस यूनिट-19 की ओर से तैयार की गई है। परियोजना के तहत बेसमेंट पार्किंग के साथ भूतल और चार मंजिला भवन बनाया जाएगा। पार्किंग में 49 दोपहिया और 34 चारपहिया वाहनों के खड़े होने की सुविधा होगी, जिससे आने वाले लोगों को पार्किंग की दिक्कत नहीं होगी। खेल और मनोरंजन की कई सुविधाएं होंगी एक ही जगह कॉम्प्लेक्स में स्विमिंग पूल, बॉक्स क्रिकेट, मल्टीपरपज हॉल, कैफेटेरिया, दुकानें, शूटिंग रूम, बॉलिंग एली, टेबल टेनिस, एरोबिक्स सेंटर, किड्स जोन और आधुनिक जिम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, बिलियर्ड्स, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, रेसलिंग और जिमनास्टिक जैसे खेलों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। CDS यूनिट-19 के प्रोजेक्ट मैनेजर लक्ष्मी प्रसाद के अनुसार यह परिसर युवाओं के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां लोग खेल, फिटनेस और मनोरंजन की कई गतिविधियों का लाभ उठा सकेंगे। नगर निगम को भी मिलेगा आर्थिक लाभ नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि इस परियोजना से नगर निगम को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कॉम्प्लेक्स में बनने वाली दुकानों और अन्य सुविधाओं से नगर निगम को राजस्व प्राप्त होगा, जिससे शहर के विकास कार्यों में भी मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजकीय संग्रहालय मथुरा का 152वां स्थापना दिवस:उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने किया उद्घाटन, कलाकारों को सम्मान
    Next Article
    फर्रुखाबाद में SI भर्ती परीक्षा:भईयन मिश्रा ने की अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क ठहरने-भोजन की व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment