Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजकीय संग्रहालय मथुरा का 152वां स्थापना दिवस:उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने किया उद्घाटन, कलाकारों को सम्मान

    8 hours ago

    1

    0

    मथुरा के राजकीय संग्रहालय में 152वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने मुख्य अतिथि के रूप में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लक्ष्मी नागप्पन ने संग्रहालय द्वारा प्रकाशित एक फोल्डर (ब्रोशर) का विमोचन भी किया। उन्होंने संग्रहालय में आयोजित चित्रकला शिविर में बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कलाकारों के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और शिविर के मेंटोर अनिल सोनी तथा खुशबू उपाध्याय सोनी को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में लक्ष्मी नागप्पन ने उपस्थित कलाकारों, विद्यार्थियों और अतिथियों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर साधना और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। उन्होंने लगातार प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर दिया। संग्रहालय के उपनिदेशक ने इसके इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी स्थापना वर्ष 1874 में तत्कालीन जिलाधिकारी एफ.एस. ग्राउज ने तहसील के पास एक अतिथि गृह में की थी। संग्रह बढ़ने पर डैंपियर नगर में अष्टकोणीय भवन का निर्माण 1929 से 1962 तक दो चरणों में पूरा हुआ। तत्कालीन गवर्नर सर माइकल हेली ने 25 जनवरी 1933 को संग्रहालय के नए भवन का उद्घाटन किया था। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रशांत श्रीवास्तव, अनितेश वार्ष्णेय, रचना, सुभाष, दिनेश और मनोज सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में केंटर ने महिला को रौंदा, मौत:बाइक से गैस सिलेंडर लेने जाते समय सड़क पर गिरी, सिर पर चढ़ा पहिया
    Next Article
    गोरखपुर में बनेगा कामर्शियल कॉम्प्लेक्स-एंटरटेनमेंट जोन:राज्य स्तरीय समिति ने दी मंजूरी, मिलेंगी आधुनिक खेल-मनोरंजन सुविधाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment