Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में SI भर्ती परीक्षा:भईयन मिश्रा ने की अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क ठहरने-भोजन की व्यवस्था

    11 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए समाजसेवी एवं फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था की है। यह पहल अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाली असुविधा से बचाने के उद्देश्य से की गई है। जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी यह परीक्षा देने फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। भईयन मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम द्वारा पूर्व में भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क रुकने, चाय-नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की जाती रही है। इस बार भी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ऐसी ही व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न हो और वे शांतिपूर्वक अपनी परीक्षा दे सकें। उन्होंने बताया कि कई अभ्यर्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, जिनके पास होटल या किराए के कमरे लेने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होते। ऐसी स्थिति में उन्हें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या दुकानों की पट्टियों पर रात गुजारनी पड़ती है, जिससे उनका आराम प्रभावित होता है और परीक्षा प्रदर्शन पर भी असर पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए उनकी टीम पिछले कई वर्षों से परीक्षार्थियों की सहायता कर रही है। इस बार लगभग 500 से अधिक परीक्षार्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। उनके लिए विशंभर दयाल धर्मशाला नुनहाई, हिंदी भवन, सिंधी धर्मशाला और ब्राह्मण धर्मशाला सहित कई स्थानों पर रुकने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां ठहरने वाले परीक्षार्थियों को निःशुल्क भोजन, चाय-नाश्ता और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। छात्राओं के लिए अलग से सुरक्षित व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था को सफल बनाने में नीशू दुबे, अंगद पांडे उर्फ कोमल, मोहित खन्ना, ओमनिवास पाठक, आलोक मिश्रा, रामजी मिश्रा, शाहिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बनेगा कामर्शियल कॉम्प्लेक्स-एंटरटेनमेंट जोन:राज्य स्तरीय समिति ने दी मंजूरी, मिलेंगी आधुनिक खेल-मनोरंजन सुविधाएं
    Next Article
    महोबा में 200 बेड का अस्पताल बनवाया:BJP विधायक राकेश गोस्वामी बोले– कोई काम कराना बाकी नहीं, पार्टी मेरा टिकट नहीं काट सकती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment