Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बढ़ी बिजली कटौती- फॉल्ट की समस्या:विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की खपत तेज होने से कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बार-बार फॉल्ट, लो वोल्टेज और कटौती की समस्या को देखते हुए राप्तीनगर विद्युत वितरण खंड ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए क्षेत्रवार उपकेंद्रों और जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं, ताकि शिकायतों का तुरंत समाधान हो सके। तापमान बढ़ने के साथ ही एसी, कूलर और अन्य उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली नेटवर्क पर दबाव बढ़ा है। इसके चलते कई क्षेत्रों में तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीधी संपर्क व्यवस्था लागू की है, जिससे शिकायतें बिना देरी संबंधित अधिकारी तक पहुंच सकें। फॉल्ट और कटौती पर होगा तुरंत एक्शन राप्तीनगर-ओल्ड, कृष्णानगर, राप्तीनगर-न्यू, मेडिकल कॉलेज, मानबेला, शाहपुर और सहजनवां उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले इलाकों के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। उपभोक्ता अपने क्षेत्र के अनुसार संबंधित उपकेंद्र या अवर अभियंता को कॉल कर सकते हैं, जिससे समस्या का निस्तारण तेज होगा। लाइन फॉल्ट, ट्रिपिंग, बिजली गुल होने या वोल्टेज कम-ज्यादा होने की स्थिति में अब उपभोक्ता सीधे संबंधित अधिकारी को सूचना दे सकते हैं। विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से शिकायतों के समाधान में तेजी आएगी और लोगों को कम समय में राहत मिलेगी। क्षेत्रवार जारी किए गए महत्वपूर्ण नंबर * राप्तीनगर-ओल्ड उपकेंद्र: 9453047870 | अवर अभियंता: 9453047403 (सत्यम श्रीवास्तव) * कृष्णानगर सेक्शन: 9453047870 | अवर अभियंता: 9450998636 (नूर आलम) * राप्तीनगर-न्यू: 9415618168 | अवर अभियंता: 9453047402 (मोहन लाल) * मेडिकल कॉलेज-ओल्ड: 9453047871 | अवर अभियंता: 9453047404 (त्रिलोकी महेश्वर) * मेडिकल कॉलेज-न्यू: 9453053206 * मानबेला: 9415753626 | अवर अभियंता: 7459868959 (नियाज अहमद) * शाहपुर: 9453047869 | अवर अभियंता: 9453047405 (भारतेन्दु चौबे) * सहजनवां सेक्शन: 9453047869 | अवर अभियंता: 9453047405 (दयाशंकर गौंड)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बीवी को दिया तीन तलाक:ससुराल जाने से मना किया था, गुस्साए पति ने घरेलू सामानों में आग लगाई
    Next Article
    जिलाधिकारी ने उद्यमियों को अनुकूल माहौल देने के निर्देश दिए:समस्याओं के तुरंत समाधान और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment