Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बीवी को दिया तीन तलाक:ससुराल जाने से मना किया था, गुस्साए पति ने घरेलू सामानों में आग लगाई

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में तीन तलाक, मारपीट और आगजनी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वजीरबाग अखाड़ा निवासी सबा का आरोप है कि रविवार की शाम करीब 4 बजे पति शादाब उनके मायके पहुंचा और उनके साथ-साथ घरवालों से भी मारपीट करने लगा। परिवार ने विरोध किया तो वह सबा को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। सबा के भाई ने कहा कि घर के बड़े-बुजुर्गों को साथ लेकर आएं तब ही विदाई होगी। घर के बाहर खड़े होकर दिया तीन तलाक इस बात पर शादाब भड़क गया और सबा को आग लगाने का प्रयास किया। परिवार वालों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई और शादाब को घर से बाहर कर दिया। आरोप है कि घर के बाहर खड़े होकर उसने सबा को एक साथ तीन तलाक दे दिया और वहां से चला गया। इसके बाद शादाब उस घर पहुंचा। जहां वह सबा के साथ रहता था। वहां उसने मायके से मिले सामान में आग लगा दी और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। विरोध के चलते गाड़ी अपने पास रख ली सबा ने बताया कि उनके भाई वसीक अहमद ने शादाब को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। शादाब को भाभी के नाम पर एक गाड़ी दिलाई गई थी। जिसकी किश्तें भाभी ही जमा कर रही हैं। शादाब उस गाड़ी को बेचना चाहता था। परिवार के विरोध के चलते गाड़ी अपने पास रख ली गई। पीड़िता का कहना है कि इस पूरी घटना के बाद वह और उनका परिवार काफी डरे और सहमे हुए हैं। पीड़िता ने साधन बताने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में इंस्पेक्टर संतोष आर्या का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दवा के रेट को लेकर हुआ झगड़ा:मेडिकल स्टोर संचालिका से मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई
    Next Article
    गोरखपुर में बढ़ी बिजली कटौती- फॉल्ट की समस्या:विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment