Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में चिलचिलाती धूप से हाल बेहाल:लू ने बढ़ाई दिक्कत, 17 अप्रैल के बाद 40 पार होगा तापमान, लोग बोलें- प्रोटेक्शन जरुरी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सोमवार दोपहर चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल-बेहाल किया। तेज लू की वजह से बाहर निकले लोग खुद को दुपट्टे, टोपी, गमछा और छाते से बचाते हुए नजर आएं। पैरेंट्स ने बच्चों को धूप से बचाने का खास ख्याल रखा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वैज्ञानिकडॉ. कैलाश पांडेय का कहना है कि पछुआ हवाओं के चलने की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल के बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार होने की संभावना है। इस बीच तेज लू भी चलेगा। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का कोई आसार नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा। देखिए तस्वीरें… धूप से सबके लिए समस्या-जुगनू स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे को लेने आई जुगनू सिंह ने बताया कि धूप बहुत तेज है, ऐसे में बच्चों को दोपहर में ही लेकर जाना होता है। इससे बच्चों और गार्जियन को समस्या होती है। इसलिए पूरा प्रोटेक्शन लेकर चलना चाहिए। बाहर निकलते समय रखें जरुरी सामान निगम सिंह का कहना है कि मौसम की मार बढ़ गई है। ऐसे में बच्चे हो या बड़े सभी की प्रोटेक्शन जरुरी है। इसलिए धूप में बाहर निकलने से पहले हम अपने लिए और बच्चे के लिए भी टोपी और दुपट्टा और ग्लब्स साथ रखकर निकलते हैं। बिना दुपट्टा बाहर निकलना मुश्किल- मीनाक्षी मीनाक्षी सिंह ने कहना है कि बहुत तेज धूप है। दुपट्टे या छाते के बिना बच्चे और बड़ों को बाहर निकलना मुश्किल है। तेज हवा ने भी हालत खराब कर रखा है। सबको बच कर रहना होगा। बच्चों का प्रोटेक्शन जरुरी-आयुषी आयुषी अग्रवाल ने बताया कि धूप बहुत तेज है। ऐसे में बच्चों का प्रोटेक्शन बहुत जरुरी है। डायरिया बहुत तेजी फैल रहा है। इसीलिए सभी को अपने पास छाता, टोपी और दुपट्टा जरुरी लेकर चलना चाहिए। मैंने सब रखा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी वहीं इस मौसम में स्वास्थ्य विभाग ने भी धूप में फुल कपड़ें पहनने, ठंडा चीज खाने- पीने से बचने, छाते, दुपट्टा और टोपी का इस्तेमाल करने के साथ पानी ज्यादा पीने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में आग बुझाते समय जिंदा जला बुजुर्ग:सूखे पत्तों में लगी आग पड़ोसी के खेत तक जा पहुंची, बुझाते समय किसान ने दम तोड़ा
    Next Article
    MES ठेकेदार की लाश तीन टुकड़ों में मिली:प्रयागराज में परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई, 17 साल पहले की थी दूसरी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment