Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में आग बुझाते समय जिंदा जला बुजुर्ग:सूखे पत्तों में लगी आग पड़ोसी के खेत तक जा पहुंची, बुझाते समय किसान ने दम तोड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी से सटे ललितपुर में आग बुझाते समय एक बुजुंर्ग जिंदा जल गया। उसने खेत में पेड़ के पत्तों में आग लगाई थी, जो फैलते हुए पड़ोसी के खेत में पहुंच गई। बुझाते समय बुजुर्ग गिर पड़ा और आग की चपेट में आ गया। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गया था। इलाज के दौरान झांसी में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी गांव का है। खेत पर गए थे बुजुर्ग मृतक का नाम गोकल (60) पुत्र परम रायकवार था। वह जखौरा के काली पहाड़ी गांव का रहने वाले थे। मृतक के बेटे पप्पू रायकवार ने बताया कि मेरे पिता गोकल रविवार को खेत पर गए थे। वहां साफ सफाई करके पेड़ के पत्तों में आग लगा दी। आग फैलते हुए पड़ोसी के खेत में लग गई। यह देख पिता ने आग बुझाने की कोशिश की तो वे गिर गए और आग की चपेट में आ गए। जब लोगों ने आग देखी तो दौड़ पड़े। किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पिता बुरी तरह झुलस गए थे। तुरंत उनको ललितपुर ले गए। वहां से झांसी रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गोकल की मौत के बाद घर में मातम छाया है। उनके दो बेटे हरिराम और पप्पू व दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। झांसी की मेडिकल चौकी पुलिस का कहना है कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुसलमानों ने अंबेडकर का साथ दिया':लखनऊ में चन्द्रशेखर आजाद बोले- मिस्टर गांधी ने रोका था
    Next Article
    गोरखपुर में चिलचिलाती धूप से हाल बेहाल:लू ने बढ़ाई दिक्कत, 17 अप्रैल के बाद 40 पार होगा तापमान, लोग बोलें- प्रोटेक्शन जरुरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment