Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में CMO बनकर मांगे पैसे:घबरा गया मेडिकल स्टोर संचालक, अधिकारी से की शिकायत, FIR दर्ज

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में साइबर जालसाजी का एक मामला सामने आया है। जालसाज ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा बनकर एक मेडिकल संचालक से रुपये मांगने की कोशिश की। संचालक को बातचीत के दौरान संदेह हुआ तो उसने सीधे सीएमओ से संपर्क कर शिकायत की।इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। सीएमओ ने कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सीएमओ ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया सीएमओ डॉ. राजेश झा की तहरीर के अनुसार, मोबाइल नंबर 8419022640 से अज्ञात व्यक्ति विभिन्न लोगों को फोन कर खुद को डॉ. राजेश झा बताते हुए धन की मांग कर रहा था। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि यह नंबर उनका नहीं है और उनके नाम का दुरुपयोग कर साइबर फ्रॉड का प्रयास किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि जिस नंबर से कॉल की जा रही थी। वह लखीमपुर खीरी निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। हालांकि, तकनीकी सर्विलांस में पता चला है कि वर्तमान यह नम्बर महाराष्ट्र में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि अब तक किसी से रुपये ठगे जाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन धन उगाही का प्रयास स्पष्ट है। सीओ कैंट के मुताबिक, आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सिम पंजीकरण की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेनें:दिल्ली, मुंबई से आने वाली गाड़ियों में हालत खराब, 3 लाख यात्री स्टेशन से गुजर रहे
    Next Article
    बरेली में आज निकलेगी 166वीं ऐतिहासिक राम बारात:यूनेस्को की विश्व धरोहर राम बारात में होगी मोर्चेबंदी, 50 हजार बाराती बनेंगे गवाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment