Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में CMO ने किया PHC का निरीक्षण:PMSMA व्यवस्थाएं परखीं, 68 वरिष्ठ नागरिकों की हुई स्वास्थ्य जांच

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के CMO डॉ. राजेश झा ने सोमवार को खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही नगर निगम के डे केयर सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श की व्यवस्था की गई। CMO डॉ. राजेश झा ने खोराबार PHC पहुंचकर पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के दौरान चल रही व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीकरण काउंटर, प्रसव पूर्व जांच कक्ष, प्रयोगशाला, दवा वितरण काउंटर और परामर्श कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। माह की चार तिथियों पर मिलती है विशेषज्ञों की सेवा CMO ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की एक, नौ, सोलह और चौबीस तारीख को गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रसव पूर्व जांच, परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके साथ ही पैथालॉजिकल और रेडियोलॉजिकल जांच की सुविधा भी दी जाती है, ताकि गर्भावस्था के दौरान किसी भी संभावित जोखिम की समय रहते पहचान कर उपचार किया जा सके। उन्होंने बताया कि सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान खोराबार के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता डॉ. सूर्य प्रकाश और बीपीएम शिवा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। डे केयर सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों की जांच नगर निगम के डे केयर सेंटर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 68 वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें 36 लोगों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई, जबकि 60 वरिष्ठ नागरिकों का ब्लड शुगर परीक्षण किया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया और आवश्यक निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर CMO डॉ. राजेश झा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों को भी नियमित स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए अन्य विभागों के सहयोग से आगे भी वृहद स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंच सके। =
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा मेला से पहले नगर आयुक्त निरीक्षण करने पहुंचे:जुलूस मार्ग की पैच मरम्मत देखी, नालियों की सफाई और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
    Next Article
    कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने किया बड़ा फेरबदल:10 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया, बिजेन्द्र सिंह को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment