Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा मेला से पहले नगर आयुक्त निरीक्षण करने पहुंचे:जुलूस मार्ग की पैच मरम्मत देखी, नालियों की सफाई और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त Arpit Upadhyay ने सोमवार को गंगा मेला के मद्देनजर जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली चौराहे से चूड़ी बाजार, शिवाला होते हुए राममोहन हाता से कमला टावर तक कराए गए पैच मरम्मत के कार्य को देखा। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा मेला के दौरान निकलने वाले जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि कहीं भी कोई दिक्कत न हो। नालियों की सफाई के दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान शिवाला मार्केट के पास तिराहे पर नालियां भरी हुई मिलीं। खंभे के पास कूड़ा उठाने के बाद भी गंदगी पाई गई। इस पर नगर आयुक्त ने तत्काल नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। शिवाला मार्केट और बड़ा चौराहा के आसपास स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण भी मिला। इस पर जोनल अधिकारी को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। धंसे डाट नाले का भी किया निरीक्षण नगर आयुक्त ने ब्रह्म नगर चौराहे से ईदगाह चौराहे के बीच धंसे डाट नाले के निर्माण कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ने बताया कि नगर निगम की ओर से डाट नाले का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। नाले को पक्का बनाया जा चुका है और पीछे की ओर मेनहोल तक लाइन भी डाल दी गई है। खुले नालों पर बैरियर लगाने के दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त पनकी भी पहुंचे। यहां भाटिया तिराहा से पनकी मंदिर तक बड़े नाले की सफाई के कार्य का जायजा लिया गया। पनकी गंगागंज और पनकी स्टेशन के पास खुले नालों को बैरियर लगाकर ढकने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर में अन्य खुले नालों पर भी बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनी शिकायतें:महिला ने पति पर बिना तलाक दूसरी शादी का लगाया आरोप, कार्रवाई के निर्देश
    Next Article
    गोरखपुर में CMO ने किया PHC का निरीक्षण:PMSMA व्यवस्थाएं परखीं, 68 वरिष्ठ नागरिकों की हुई स्वास्थ्य जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment