Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में डिवाइडर पर चढ़ी कार, बड़ा हादसा टला:राहगीरों की मदद से बाहर निकला ड्राइवर, मामूली चोटें आई

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाडर पर चढ़ गई। जिससे मौके पर अफरा- तफरी मच गई। कार में सिर्फ चालक ही सवार था। जानकारी के मुताबिक राहगीरों ने उसे बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई थीं। इस दौरान कई बड़े हादसे होने से बच गए। आगे और पीछे से आ रही गाड़ियों ने ब्रेक लगाकर भीषण टक्कर होने बचा लिया। बताया जा रहा कि चालक नशे में धुत्त था। उसकी पहचान महराजगंज जिले के शिवम मिश्रा के रूप में हुई है। जानिए पूरा मामला... शहर के व्यस्ततम इलाके मोहद्दीपुर स्थित नहर पुलिया के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीछे आ रहे वाहन चालकों ने किसी तरह ब्रेक लगाकर खुद को सुरक्षित किया, जिससे बड़ा सड़क हादसा टल गया। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। शहर की ओर आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर फंस गई। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए शहर की ओर आने वाली लेन पर यातायात प्रभावित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल चालक को वाहन से बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई थीं। उसकी पहचान महाराजगंज जिले के कोठीभार क्षेत्र निवासी शिवम मिश्रा के रूप में हुई है। वह देवरिया से लौट रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर पर चढ़ गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा का बेटा बोला-10 हजार देने पर गाली मिल रही:आंसू पोछते हुए दरोगा बोला- मैं हूं ना, हम लोग नहीं फंसते क्या ? सब चलता है
    Next Article
    एसडीओ अलीगढ़ का निलंबन आदेश रद्द:हाईकोर्ट ने दी राहत, 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment