Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में DCM पलटने से 23 लोग घायल:बताई आपबीती, बोलें- मंजर बहुत ही भनायक था, कभी नहीं भूल सकते

    1 hour ago

    1

    0

    ''गांव के एक डीसीएम में बैठ कर मैं अपने सहेलियों के साथ तरकुलहा माता के दर्शन करने के लिए जा रही। हम लोग बहुत खुश थे। रास्ते में भजन गाते जा रहे थे कि अचानक कुछ ब्लास्ट होने का तेज आवाज आया। हम लोगों को तेज झटका लगा। मेरे कान में लोगों के चिल्लाने की आवाज आई। कुछ देर के लिए आंखों के सामने अंधेरा छा गया। समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। जब होश आया तो देखा कि मैं सड़क पर पड़ी हूं, बाकी लोग भी गिरे हुए हैं। लोग कराह रहे हैं, चिल्लाकर रो रहे। आसपास खून के छींटे पड़ें थे। यह मंजर बहुत ही भयानक था। कुछ देर बाद वहां लोग जुटे। उन्होंने पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाया। फिर हमें हॉस्पिटल लाया गया। हालत ऐसी थी कि हम उठ नहीं सकते थे।'' यह कहना है 18 साल की घायल प्रियंका का, जो बुधवार को गोरखपुर में डीसीएम का टायर फटने से हुए एक्सीडेंट में घायल हो गई थी। उन्हें सिर पर गहरी चोट आई और हाथ-पैर छिल गए हैं। उन्होंने बताया कि मैं अपने बहन के ससुराल आई थी। आसपास की कुछ लड़कियां गांव के लोगों के साथ घूमने जा रही थी। मुझे भी बोली तो मैं जाने के लिए तैयार हो गई। मुझे क्या पता था कि ये हाल हो जाएगा। गाड़ी के नीचे दबी थी बेटी, देखकर उड़ें होश वहीं घायल तेरसी (35) ने बताया कि जब एक्सीडेंट हुआ तो कुछ देर के लिए मैं सुन्न पड़ गई थी। लेकिन जैसे ही होश आया अपनी बेटी प्रीति (17) को ढूंढने लगी। मेरे सिर में चोट आई थी, खून निकल रहा था, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। पूरा ध्यान बेटी पर था। उठ कर देखा तो बेटी गाड़ी के नीचे पड़ी हुई चिल्ला रही थी। उसे इस हालत में देख मेरे तो होश उड़ गए। आंखों से आंसू ही नहीं रुक रहे थे। करीब 15 मिनट तक वह उसी हालत में पड़ी हुई थी। उस समय बहुत असहाय महसूस की। जिधर देख रही थी, सब गिरे पड़ें थे। किससे मदद लेती। कुछ देर बाद राहगीरों ने उसे गाड़ी के नीचे से खींच कर निकाला। फिर एम्बुलेंस से हॉस्पिटल लाया गया। बाएं पैर में गहरी चोट आई है। 2,000 रुपए में बुक था DCM वहीं प्रीति ने बताया कि मुझे सिर पर तो कम चोट लगी है, लेकिन कमर में बहुत दर्द है। पैर हिलाया भी नहीं जा रहा है। कई जगह छिल गया है। बहुत दर्द हो रहा है। गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। ड्राइवर सबको वहीं छोड़ कर भाग गया। गांव के लगभग 25 लोगों ने मिलकर 2,000 रुपए में उसे बुक किया था। उल्टी दिशा में पलटी थी गाड़ी वहीं चश्मदीद हरीश चंद्र ने बताया कि एक और एक साथी डीसीएम के पीछे बाइक से चल रहे थे। अचानक मेरे पास फोन आया कि जल्दी पहुंचिए एक्सीडेंट हो गया है। हम महज 10 मिनट में घटना स्थल पहुंच गए थे। राजघाट पुल से लगभग एक किलोमीटर आगे हाईवे पर यह हादसा हुआ था। वहां पहुंचने पर देखा कि गाड़ी उत्तर साइड के बजाय दक्षिण में पलटी हुई थी। लोग सड़क पर छटक कर गिरे पड़ें थे। कुछ लोग गाड़ी के नीचे दबे थे। हालांकि मेरे पहुंचे से पहले ही एम्बुलेंस को सूचना दे दिया गया था। करीब 20 मिनट बाद वहां एक एम्बुलेंस घायलों को सीधा हॉस्पिटल भेजा गया। करीब 8 से 9 लोग जिला अस्पताल आएं और करीब 15 से 20 लोगों को एम्स भेजा गया। जानिए पूरा मामला... गोरखपुर में राजघाट पुल के पास NH- 28 पर गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर चल रही एक डीसीएम का अचानक टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 23 लोग घायल हो गए। जिनमें 3 लोग गंभीर थे। हादसे के बाद परिजनों में चींख पुकार मच गई। लोग सड़क पर गिर कर कराहते नजर आएं। यह घटना बुधवार करीब 12 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को कॉल किया। घायलों में लगभग 8 लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल विद्यावती (45) को तत्काल BRD मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं लगभग 15 लोगों को एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। तरकुलहा माता के दर्शन करने जा रहे थे लोग जानकारी के मुताबिक, सभी लोग सिकरीगंज क्षेत्र के महादेव गांव से तरकुलहा देवी के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ताल के पास यह हादसा हो गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डीसीएम सड़क पर पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल, एम्स और BRD पहुंचाया गया। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। रामगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ये लोग हुए घायल चश्मदीद हरीश चंद्र के अनुसार घायलों में ममता (20), अंकिता (30) प्रियंका (18), प्रीति (17), सोनू (9), ज्ञानती (35), संध्या (25), दुर्गावती (40), भगवानी देवी (35), विद्यावती (45), तेरसी (35), सत्यनारायण (60) और अन्य लोग शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप और मेलोनी की दोस्ती में दरार! ईरान युद्ध पर साथ न देने पर भड़के US राष्ट्रपति
    Next Article
    MMMUT की छात्राओं ने वॉर्डन पर लगाया आरोप:बोलीं- मेरी दोस्त कपड़े चेंज कर रही थी, वो अंदर घुस गए, DM बोले- मामले की जांच होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment