Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में एक और बिज्जू का रेस्क्यू:अब तक 4 पकड़े गए, 1-2 के अब भी छिपे होने की आशंका

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में तिवारीपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी में देर रात वन विभाग ने एक और बिज्जू को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। यह बिज्जू एक मकान की छत पर कोने में दुबक कर बैठा था। आस-पास रहने वाले लोगों ने उसे देख तुरंत सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बिना किसी नुकसान के उसे पकड़ लिया। देर रात हुए इस ऑपरेशन के दौरान इलाके में काफी देर तक हलचल बनी रही। दरअसल, वन विभाग की कार्रवाई में अब तक कुल 4 बिज्जुओं को पकड़ा जा चुका है। इससे पहले रविवार की दोपहर में चलाए गए अभियान के दौरान 3 बिज्जुओं को रेस्क्यू किया गया था। लगातार हो रही कार्रवाई से स्थिति पर नियंत्रण की कोशिश तेज हो गई है, लेकिन विभाग का कहना है कि अभी भी 1-2 बिज्जू इलाके में छिपे हो सकते हैं। 3-4 दिन से फैली थी दहशत कॉलोनी के लोग पिछले 3-4 दिनों से लगातार बिज्जुओं के डर में जी रहे थे। स्थानीय लोगों ने इनकी संख्या 5-6 तक होने का दावा किया था। कई घरों के आसपास और अंदर तक इनके घूमने की बात सामने आई थी, जिससे अंधेरा होते ही कॉलोनी में सन्नाटा छा जाता था और लोग घरों में ही दुबक जाते थे। एक के बाद एक बिज्जू पकड़े जाने से कॉलोनी के लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। देर रात हुए रेस्क्यू के बाद दहशत का माहौल पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है। हालांकि कुछ बिज्जुओं के अभी भी छिपे होने की आशंका के चलते लोग पूरी तरह निश्चिंत नहीं हैं। अभी भी सतर्क रहना है जरूरी बिज्जुओं की मौजूदगी को देखते हुए अभिभावक अभी भी बच्चों को अकेले बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। खासकर शाम और रात के समय लोग अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं और समूह में ही बाहर निकल रहे हैं। वन विभाग ने कॉलोनी के लोगों से अपील की है कि वे अभी भी सतर्क रहें। अगर कहीं भी बिज्जू दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें और खुद से पकड़ने या पास जाने की कोशिश न करें। विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है और बाकी बचे बिज्जुओं को पकड़ने के लिए अभियान जारी है। पूरी तरह सुरक्षित होने तक जारी रहेगा अभियान DFO शुभम सिंह का कहना है कि जब तक सभी बिज्जुओं को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू नहीं कर लिया जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा। फिलहाल कॉलोनी में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिस्तर पर सो रही महिला को सांप ने डसा:हाथरस में हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ रेफर, इलाज में देरी का आरोप
    Next Article
    महापौर प्रमिला पांडेय ने हरियाली तीज पर गाया लोकगीत:'राधारानी बदरिया घेरि आई ननदी' से बांधा समां, रेनू निगम ने भी दी प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment