Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिस्तर पर सो रही महिला को सांप ने डसा:हाथरस में हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ रेफर, इलाज में देरी का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस शहर के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित मोहल्ला नगला अलगजी में आज सोमवार की सुबह एक महिला को सांप ने डस लिया। घटना सुबह उस समय हुई जब महिला अपने बिस्तर पर सो रही थी। सांप के काटने के बाद महिला ने शोर मचाया और फिर बेहोश हो गई। महिला की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और मोहल्ले के लोग जाग गए। उन्होंने सांप को मार दिया। 35 वर्षीय मंजू देवी पत्नी सत्य प्रकाश को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में मंजू देवी को समय पर पर्याप्त उपचार नहीं मिला। उनका कहना था कि एंटी-स्नेक वेनम काफी देर बाद लगाई गई, जिससे महिला की हालत बिगड़ती चली गई। उपचार के बावजूद जब महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे गंभीर स्थिति में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हाल के दिनों में सर्पदंश की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा बैजनाथ धाम में भीड़:महादेव के दर्शन को दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, प्रतिमा में किया जलाभिषेक
    Next Article
    गोरखपुर में एक और बिज्जू का रेस्क्यू:अब तक 4 पकड़े गए, 1-2 के अब भी छिपे होने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment