Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में फार्च्यूनर से टक्कर मारने वाला रंगबाज नेता:कैबिनेट मंत्री को बोलता है फूफा; थाने में कपड़े बदले; हादसे में MBBS छात्र की हुई थी मौत

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में होली के दिन फॉर्च्यूनर से स्कूटी सवार MBBS छात्र को टक्कर मारने के आरोपी नेता गोल्डेन साहनी की पुलिस गिरफ्त में भी रंगबाजी दिखी। हादसे के एक घंटे बाद आरोपी को ब्लैक शर्ट-जींस में पकड़ा। इस दौरान भी वह जींस के दोनों पाकेट में हाथ डालकर स्टाइल दिखाता रहा। गिरफ्तारी के अगले दिन उसने शाहपुर थाने में कपड़े चेंज किए और सफेद शर्ट में जेल जाते हुए दिखा। आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कैबिनेट मंत्री के साथ कई रील बनाई है। लिखा- कैबिनेट मंत्री (फूफा)। साथ ही खुद को सोशल मीडिया पर भावी ब्लॉक प्रमुख पिपरौली बताता था। पहले आरोपी की 3 तस्वीरें देखिए लड़की को धमकाते हुए गोल्डेन साहनी का एक और वीडियो मोहद्दीपुर-कौवाबाग हादसा सामने आने के बाद गोल्डेन साहनी का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़की छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए गालियां दे रही है। इस पर गोल्डेन साहनी भी गालियां देते हुए धमकी दे रहा है। इस दौरान एक लड़की सैंडल से मारने की बात भी कह रही है। पहले पढ़िए पूरा घटनाक्रम ओवरब्रिज पर सामने से मारी टक्कर गोरखपुर में होली के दिन बुधवार रात 10 बजे मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र आकाश पांडेय की मौत हो गई। छात्र होली पर दोस्त के घर गया था। रात में खाना खाकर हॉस्टल जा रहा था। ओवरब्रिज पर फॉर्च्यूनर ने स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र हवा में उछला और 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर औंधे मुंह लटक गया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई। लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने छात्र को रेलिंग से नहीं उतारा। 30 मिनट शव रेलिंग से लटका रहा। इसके बाद राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची और छात्र को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए- प्रत्यक्षदर्शी बोले- फॉर्च्यूनर ने तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेकाबू फॉर्च्यूनर ने तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। दूसरी गाड़ियों में हल्की टक्कर लगी, जबकि आकाश की स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई। उसका हेलमेट दूर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल होकर रेलिंग में अटक गया। साइकिल से गुजर रहे 50 साल के उमेश शर्मा भी फार्च्यूनर के चपेट में आए। जिसके बाद से ही वह कोमा में चले गए। एम्स में उनका इलाज चल रहा है। उमेश शर्मा के भाई ने शाहपुर थाने में गोल्डेन के खिलाफ तहरीर दी है। माता-पिता का इकलौता बेटा था आकाश पांडेय संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के बरगदवां माफी वार्ड नंबर 10 का रहने वाला था। पिता देवेंद्र नाथ पांडेय की टेंट की दुकान है। आकाश की मां लीलावती देवी हाउस वाइफ हैं। आकाश मां-बाप के इकलौते बेटे थे। वह शुरू से ही पढ़ने में बहुत तेज थे। मौत की सूचना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदारों का कहना था कि गैर इरातन हत्या का केस है, कुछ ही दिन में बेल मिल जाएगी। BRD में MBBS छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च सड़क हादसे में जान गंवाने वाले MBBS छात्र आकाश पांडेय को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में साथियों, इंटर्न डॉक्टरों और अन्य छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज परिसर में जुटे और हाथों में कैंडल लेकर शांतिपूर्ण मार्च किया। कैंडल मार्च में शामिल छात्रों ने कहा कि हादसे के आरोपी गोल्डी साहनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। छात्रों का कहना था कि लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक छात्र की जान चली गई। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें EX मुस्लिम सलीम को 7 दिन बाद होश आया, डॉक्टर बोले- शायद बोल न पाएं; हमलावरों के पिता बोले- बेटों का फर्जी एनकाउंटर हुआ खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद होश आया है। फिलहाल वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में ही हैं। अस्पताल प्रशासन ने उनके बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    EX मुस्लिम सलीम को 7 दिन बाद होश आया:डॉक्टर बोले- शायद बोल न पाएं; हमलावरों के पिता बोले- बेटों का फर्जी एनकाउंटर हुआ
    Next Article
    फॉर्च्यूनर की टक्कर से डॉक्टर के भाई की भी मौत:एम्स में होगा पोस्टमार्टम, गोरखपुर हादसे में MBBS छात्र की रेलिंग पर लटकी थी लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment