Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गोंड समाज ने DM को दिया ज्ञापन:जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग, बोले- भर्तियों में आ रही दिक्कत

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शुक्रवार को गोंड जनजाति समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने DM कार्यालय पहुंचकर जाति प्रमाण पत्र जारी न किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधि मंडल ने DM से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और बताया कि समाज के बड़ी संख्या में लोगों के जाति प्रमाण पत्र पहले से निर्गत हैं, इसके बावजूद वर्तमान समय में नए प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधियों ने बताया कि गोंड जनजाति समाज के जाति प्रमाण पत्र को लेकर शासन स्तर से समय-समय पर स्पष्ट आदेश जारी किए जाते रहे हैं। इसके बाद भी संबंधित विभागों की ओर से प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया रोकी जा रही है, जिससे समाज के लोगों को लगातार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। युवाओं और छात्रों के सामने खड़ी हुई बड़ी समस्या प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र न मिलने का सबसे अधिक असर गोंड जनजाति समाज के युवाओं, छात्रों और छात्राओं पर पड़ रहा है। आने वाली विभिन्न सरकारी भर्तियों, शैक्षिक प्रवेश प्रक्रियाओं और योजनाओं में शामिल होने के लिए जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य है, लेकिन प्रमाण पत्र न होने के कारण पात्र अभ्यर्थी आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं। रोजगार और पढ़ाई दोनों पर पड़ रहा असर समाज के लोगों का कहना है कि प्रमाण पत्र के अभाव में रोजगार के अवसर हाथ से निकल रहे हैं। कई छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण उनका भविष्य अनिश्चित होता जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन से इस समस्या को गंभीरता से लेने की मांग की। DM ने समाज कल्याण अधिकारी को दिए निर्देश मामले को गंभीरता से सुनने के बाद DM दीपक मीणा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि गोंड जनजाति समाज के जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों का अति शीघ्र निस्तारण किया जाए। DM ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि पात्र लोगों के प्रमाण पत्र नियमों के अनुसार जल्द जारी कराए जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल ने जताई संतुष्टि DM से मिले आश्वासन के बाद प्रतिनिधि मंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही इस दिशा में ठोस कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रमाण पत्र जारी होते हैं, तो समाज के छात्र-छात्राएं आगामी भर्तियों और अन्य प्रक्रियाओं में बिना बाधा के शामिल हो सकेंगे। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, नरसिंह प्रसाद गोंड, राकेश गोंड, सीताराम गोंड, दिनेश गोंड, विक्की गोंड, प्रीतम गोंड, विकास गोंड, शुभम गोंड, राजाराम गोंड और कमलेश गोंड शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में मनरेगा को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा:पदाधिकारी बोले काले कानून को वापस ले केंद्र सरकार
    Next Article
    बागपत में ऑटो पोल से टकराया:7 लोग घायल, सड़क किनारे चल रही महिलाएं भी चपेट में आईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment