Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गलन से मिली राहत:धूप ने बढ़ाया पारा, सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मंगलवार की सुबह से ही धूप खिली रही। हवाओं की रफ्तार बिल्कुल धीमी होने से गलन भी पूरी तरह खत्म हो गई है। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड बरकरार है। मौसम में आए इस बदलाव का सबसे बड़ा कारण हवाओं की रफ्तार का कम होना है। पछुआ हवाओं के शांत होने से वातावरण में मौजूद गलन खत्म हो गई है। लोगों होने लगा पसीना दोपहर के समय धूप इतनी तेज हो रही है कि सड़कों पर चलने वाले लोगों को अब पसीना भी महसूस होने लगा है। हालांकि, मौसम का मिजाज अभी पूरी तरह गर्म नहीं हुआ है। सुबह और देर शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड अभी भी बरकरार है। तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला शुरू मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार, गोरखपुर और आसपास के इलाकों में अब तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हवाएं काफी धीमी रहेंगी, जिससे दिन के समय गर्माहट का अहसास ज्यादा होगा। आने वाले दो-तीन दिनों तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और धूप और बढ़ेगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। खेती और सेहत पर असर तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर अब फसलों पर भी दिखने लगेगा। जानकारों की मानें तो यह मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी महत्वपूर्ण है। वहीं डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मौसम के इस बदलाव के दौरान लापरवाही न बरतें। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अभी भी शाम के वक्त पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि अचानक बढ़ता तापमान सर्दी-जुकाम का कारण बन सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर CM के नेतृत्व में शोभायात्रा निकलेगी:गोरखपुर में होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे, DIG-DM और SSP ने रूट की सुरक्षा देखी
    Next Article
    आगरा में गोदाम से मिले नामी दवा कंपनी लेबल, सील:8000 प्रिंटेड स्टीकर बरामद, जांच में नकदी, स्टॉक और रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment