Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में हत्या कर टकले हो गए दोस्त:पुलिस ने पकड़ा तो बोले- पिस्टल टेस्टिंग में अरुण को गोली लगी, डरकर हुलिया बदला

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में अरुण निषाद (22) की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पुलिस ने 7 आरोपी दोस्तों को अरेस्ट कर लिया। इसमे तीन नाबालिग भी शामिल हैं। 4 आरोपियों में चिलुआताल के हमीदपुर का विशाल सिंह, करीमनगर का सोनू यादव उर्फ बल्ले यादव देवेंद्र कुमार और पीपीगंज के छोटू उर्फ मानवेंद्र सिंह का नाम शामिल है। पकड़े गए आरोपियों में विशाल सिंह और सोनू यादव ने इस घटना के बाद अपने बाल मुढ़वा लिए थे। जबकि विशाल सिंह की बहन की 20 फरवरी को शादी है। शादी के कार्ड में विशाल का भी नाम लिखा है। दोनों आरोपियों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उन्होंने हुलिया बदल लिया था। आरोपियों के पास से पुलिस को 01 पिस्टल, 08 जिंदा कारतूस, 3 बाइक और एक अर्टिगा कार बरामद की गई है। घटना के बाद आरोपी बाइक से भागे थे। इसके बाद कार में सवार हो गए थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भिजवा दिया। रविवार शाम मैदान में जुटे थे सभी दोस्त पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि 15 फरवरी रविवार शाम अरुण अपने 6 दोस्तों के साथ बगल में स्थित मैदान में पहुंचे। वहां पर विशाल एक पिस्टल लेकर आया था। सभी भीड़ लगाकर पिस्टल चेक कर रहे थे। इसी दौरान विशाल से पिस्टल चल गई। अरुण निषाद के सीने में गोली लगी, वह जमीन पर ही गिर गया। इसके बाद विशाल समेत सभी 6 आरोपी बाइक से भाग निकले। उसके परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, सारा घटनाक्रम सामने आ गया। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में पुलिस लग गई। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शहर से कहीं बाहर भाग रहे हैं। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। आरोपियों को पकड़ने में चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह की टीम, एसओजी, सर्विलांस और साइबर कमांडो का अहम रोल रहा। परिवार ने किया था हंगामा चिलुआताल में रविवार शाम को अरुण निषाद की हत्या हुई थी। इस घटना को लेकर सोमवार पूरे दिन हमीनपुर तेनुअहिया गांव से लेकर सड़क तक हंगामा चलता रहा। परिजन गोरखनाथ मंदिर जाने की कोशिश करते रहे। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस और सीओ को तैनात कर दिया गया था। दिन भर परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। आरोप है कि विशाल अपने साथ अवैध पिस्टल लेकर आया था और साथियों को दिखा रहा था। इसी दौरान पिस्टल चेक करते समय अचानक गोली चल गई, जो अरुण के पेट में लग गई। गंभीर रूप से घायल अरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सभी दोस्तों की अरुण के साथ कई रील्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सभी साथ में रील्स भी बनाते थे। दोपहर बाद अरुण का पोस्टमार्टम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कराया गया। इसके बाद उसका शव गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के बाद छामू धान पर दाह संस्कार किया गया। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स व अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कई नेता भी परिवार को ढांढस बंधाने मृतक के घर पहुंचे। परिवार से मिलकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। अब विस्तार से जानें पूरा मामला चिलुआताल के हमीनपुर तेनुअहिया गांव निवासी अरुण निषाद की रविवार की शाम को करीब चार बजे खेल के मैदान में गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में अरुण के पिता ने करीमनगर निवासी विशाल और देवेन्द्र को नामजद तथा चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आरोपियों की तलाश शुरू की तो नामजद आरोपी फर्टिलाइजर निवासी देवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपित बिट्टू निषाद समेत तीन को पकड़ लिया। इनमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। उनसे पूछताछ में यह पूरा मामला दूसरे एंगल की तरफ ही मुड़ने लगा। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि विशाल अपने साथ कहीं से अवैध पिस्टल खरीद कर ले आया था। अरुण और अन्य को पिस्टल दिखा रहा था। इस दौरान गोली चली और अरुण के पेट में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। फुटेज में घेरा बनाकर खड़े हैं सभी सीसीटीवी फुटेज में 2 बाइक से चार लोग जाते दिख रहे हैं। जिसमें विशाल और अरुण भी शामिल हैं। वहीं खेल के मैदान में एक घेरा बनाकर अरुण और 06 आरोपी कुछ देख रहे हैं। इस बीच गोली चलती है और अरुण मैदान में गिर जाता है। जबकि उसके साथी एक-एक कर भागने लगते हैं। इस बीच गोली की आवाज सुनकर और अरुण को जमीन पर गिरा देखकर कुछ महिलाएं ईंट-पत्थर लेकर दौड़ाती हैं लेकिन आरोपी बाइक से फरार हो जाते हैं। पेंट पालिश का काम करता था अरुण चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया निवासी भोला निषाद का बेटा अरुण पेंट पालिश का काम करता था। पिता भोला निषाद ने चिलुआताल थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब चार बजे विशाल नामक युवक मेरे घर आया और मेरे बेटे अरुण निषाद को बुलाकर ले गया। दो भाइयों में बड़ा था अरुण अरुण निषाद दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई तरुण है, अरुण पेंट पालिश का काम करता था। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अरुण की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में पंचायत सेक्रेटरी और किशोरी सड़क हादसे में घायल:ड्यूटी से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज रेफर
    Next Article
    गाजियाबाद GRP ने 122 गुम मोबाइल बरामद किए:तीन महीने में मालिकों को सौंपे, कीमत 13 लाख रुपये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment