Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में हत्या कर टकले हो गए दोस्त:पुलिस से बोले- पिस्टल टेस्टिंग में गोली लगी, डरकर लुक बदला

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर युवक की हत्या के तीन दिन बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा है। इसमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। चार आरोपियों में चिलुआताल के हमीदपुर का विशाल सिंह, करीमनगर का सोनू यादव उर्फ बल्ले यादव देवेंद्र कुमार और पीपीगंज के छोटू उर्फ मानवेंद्र सिंह का नाम शामिल है। इन पर आरोप है कि चिलुआताल में अरुण निषाद (22) की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी थी। पकड़े गए आरोपियों में विशाल सिंह और सोनू यादव ने इस घटना के बाद अपने बाल छिला लिए थे। आरोपियों ने बताया कि पिस्टल की टेस्टिंग में अरुण निषाद के सीने में गोली लग गई थी। उसकी मौत हो गई, पुलिस से बचने के लिए उन्होंने डर कर हुलिया बदला था। आरोपियों के पास से पुलिस को 1 पिस्टल, 8 कारतूस, 3 बाइक और एक अर्टिगा कार बरामद की गई है। घटना के बाद आरोपी बाइक से भागे थे। इसके बाद कार में सवार हो गए थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भिजवा दिया। आरोपियों की तस्वीरें देखिए- रविवार शाम मैदान में जुटे थे सभी दोस्त पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया- 15 फरवरी रविवार शाम अरुण निषाद अपने 6 दोस्तों के साथ बगल में स्थित मैदान में पहुंचे। वहां पर विशाल एक पिस्टल लेकर आया था। सभी भीड़ लगाकर पिस्टल चेक कर रहे थे। इसी दौरान विशाल से पिस्टल चल गई। अरुण निषाद के सीने में गोली लगी, वह जमीन पर ही गिर गया। इसके बाद विशाल समेत सभी 6 आरोपी बाइक से भाग निकले। उसके परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, सारा घटनाक्रम सामने आ गया। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में पुलिस लग गई। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शहर से कहीं बाहर भाग रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। आरोपियों को पकड़ने में चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह की टीम, एसओजी, सर्विलांस और साइबर कमांडो का अहम रोल रहा। परिवार ने किया था हंगामा चिलुआताल में रविवार शाम को अरुण निषाद की हत्या हुई थी। इस घटना को लेकर सोमवार पूरे दिन हमीनपुर तेनुअहिया गांव से लेकर सड़क तक हंगामा चलता रहा। परिजन गोरखनाथ मंदिर जाने की कोशिश करते रहे। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस और सीओ को तैनात कर दिया गया था। दिन भर परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। आरोप है कि विशाल अपने साथ अवैध पिस्टल लेकर आया था और साथियों को दिखा रहा था। इसी दौरान पिस्टल चेक करते समय अचानक गोली चल गई, जो अरुण के सीने में लग गई। गंभीर रूप से घायल अरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सभी दोस्तों की अरुण के साथ कई रील्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सभी साथ में रील्स भी बनाते थे। दोपहर बाद अरुण का पोस्टमॉर्टम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कराया गया। इसके बाद उसका शव गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के बाद छामू धान पर दाह संस्कार किया गया। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कई नेता भी परिवार को ढांढस बंधाने मृतक के घर पहुंचे। परिवार से मिलकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। अब विस्तार से जानें पूरा मामला चिलुआताल के हमीनपुर तेनुअहिया गांव निवासी अरुण निषाद की रविवार की शाम को करीब चार बजे खेल के मैदान में गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में अरुण के पिता ने करीमनगर निवासी विशाल और देवेंद्र को नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आरोपियों की तलाश शुरू की तो नामजद आरोपी फर्टिलाइजर निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपी बिट्टू निषाद समेत तीन को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ में यह पूरा मामला दूसरे एंगल की तरफ ही मुड़ने लगा। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि विशाल अपने साथ कहीं से अवैध पिस्टल खरीद कर ले आया था। अरुण और अन्य को पिस्टल दिखा रहा था। इस दौरान गोली चली और अरुण के पेट में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि छोटू उर्फ मानवेंद्र सिंह ने पिस्टल दी थी। इसलिए छोटू उर्फ मानवेंद्र सिंह भी अरेस्ट है। फुटेज में घेरा बनाकर खड़े हैं सभी सीसीटीवी फुटेज में 2 बाइक से चार लोग जाते दिख रहे हैं, जिसमें विशाल और अरुण भी शामिल हैं। वहीं खेल के मैदान में एक घेरा बनाकर अरुण और 6 आरोपी कुछ देख रहे हैं। इस बीच गोली चलती है और अरुण मैदान में गिर जाता है। जबकि उसके साथी एक-एक कर भागने लगते हैं। इस बीच गोली की आवाज सुनकर और अरुण को जमीन पर गिरा देखकर कुछ महिलाएं ईंट-पत्थर लेकर दौड़ाती हैं लेकिन आरोपी बाइक से फरार हो जाते हैं। पेंट पॉलिश का काम करता था अरुण चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया निवासी भोला निषाद का बेटा अरुण पेंट पालिश का काम करता था। पिता भोला निषाद ने चिलुआताल थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब चार बजे विशाल नामक युवक मेरे घर आया और मेरे बेटे अरुण निषाद को बुलाकर ले गया। दो भाइयों में बड़ा था अरुण अरुण निषाद दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई तरुण है, अरुण पेंट पॉलिश का काम करता था। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अरुण की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- चाय की दुकान पर लड़कियां बाल पकड़कर लड़ीं, गाजियाबाद में टपरी पर पहले बहस हुई, नोकझोंक के बाद दोनों में सरेआम मारपीट गाजियाबाद में चाय की टपरी पर हंगामे का मामला सामने आया है। यहां दो युवतियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला इंदिरापुरम इलाके के साया गोल्ड सोसायटी के पास मौजूद एक चाय की दुकान के पास का है। पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहन भागवत बोले- RSS भाजपा का रिमोट कंट्रोल नहीं है:अमेरिकी टैरिफ पर लखनऊ में कहा- वे ताकत के दम पर झुकाना चाहते हैं
    Next Article
    स्पेन से 4884 मील दूर काशी में माफलदा की परफॉर्मेंस:कथक और संगीत पर दर्शक झूम उठे, बोलीं- गंगा और शिव का दर्शन हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment