Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पेन से 4884 मील दूर काशी में माफलदा की परफॉर्मेंस:कथक और संगीत पर दर्शक झूम उठे, बोलीं- गंगा और शिव का दर्शन हुआ

    6 hours ago

    1

    0

    विश्व की सांस्कृतिक राजधानी कही जाने वाली काशी के गंगा घाट पर बुधवार को संध्या कार्यक्रम में स्पेन की माफलदा ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। स्पेन से 4884 मील दूर पहुंची इस साधिका ने अपनी साधना और समर्पण से मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। कथक और शास्त्रीय गानों पर दर्शक झूम उठे। माफलदा ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से कथक का अभ्यास कर रही हैं। वर्ष 2004 में स्पेन में उन्होंने कथक सीखना शुरू किया और धीरे-धीरे यह नृत्य उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया। उन्होंने कहा कि कथक उनके लिए केवल एक कला नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने बताया कि वह काशी में रहने वाले अपने गुरु रविशंकर से प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले उन्होंने बेंगलुरु में माया राव और अहमदाबाद में भी कथक की शिक्षा ली है। बोलीं- गंगा तट पर प्रस्तुति हमारा सौभाग्य घाट संध्या में प्रस्तुति देने के बाद माफलदा ने कहा- गंगा जी के सामने नृत्य करना मेरे जीवन का अत्यंत शुभ और भावनात्मक क्षण है। काशी में आकर मुझे शिव और गंगा के दिव्य स्वरूप का दर्शन हुआ। यहां की ऊर्जा अद्भुत है। इस पावन मंच पर प्रस्तुति देना मेरे लिए आशीर्वाद समान है। शास्त्रीय गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी कार्यक्रम के दौरान माफलदा ने पारंपरिक शास्त्रीय गीतों पर भाव, ताल और लय के साथ आकर्षक प्रस्तुति दी। उनके पद संचालन, मुद्राएं और अभिव्यक्ति ने यह साबित कर दिया कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सीमाएं केवल भारत तक नहीं हैं, बल्कि इसकी गूंज विश्वभर में सुनाई देती है। उन्होंने शिव धुन पर विशेष नृत्य प्रस्तुत की। विदेशी श्रोताओं ने भी प्रस्तुति की तारीफ की कार्यक्रम में विभिन्न देशों से आए विदेशी पर्यटक और श्रोता भी मौजूद रहे। उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का आनंद लिया। गंगा तट पर दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चार और नृत्य की मोहक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्पेन से आई माफलदा की प्रस्तुति ने यह सिद्ध कर दिया कि काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि विश्व संस्कृति का संगम है। यहां आकर विदेशी कलाकार भी भारतीय परंपरा में रच-बस जाते हैं। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- नोएडा-मथुरा में बारिश, तेज हवाएं चल रहीं: यूपी के 18 जिलों में आंधी-बरसात की संभावना, ओले भी गिर सकते हैं पश्चिमी यूपी में मौसम अचानक बदल गया है। मथुरा में शाम के समय बारिश शुरू हो गई। दोपहर में तेज धूप के बाद तापमान में गिरावट आई। जिससे मौसम ठंडा हो गया है। नोएडा और बुलंदशहर में भी दोपहर में तेज बारिश हुई है। मेरठ और बरेली में बादल छाए हैं। संभल, गाजियाबाद और अमरोहा में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 18 फरवरी और 19 फरवरी को बारिश-ओलों का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में हत्या कर टकले हो गए दोस्त:पुलिस से बोले- पिस्टल टेस्टिंग में गोली लगी, डरकर लुक बदला
    Next Article
    हाथरस में रमजान का पवित्र महीना कल से शुरू:पहला रोजा गुरुवार को, हाथरस में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment