Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में हाथी की जान लेने वाला ट्रक बरामद:CCTV से हुई गाड़ी की पहचान; दूध की डिलीवरी कर बाघागाड़ा में छोड़ भागा चालक

    7 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र में बारात से लौट रहे हाथी को टक्कर मारने वाले ट्रक की पुलिस ने पहचान कर ली है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि उस पर सवार दो युवक घायल हुए थे। घटना 21 नवंबर की सुबह करीब 5:30 से 5:55 बजे के बीच मेहरौली गांव के पास गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर हुई थी। हाथी मालिक रफी उल्लाह अंसारी अपने हाथी के साथ बारात से लौट रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से ट्रक नंबर UP78 MN 0529 का पता लगाकर उसे कब्जे में ले लिया है। महावत की तहरीर पर केस दर्ज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है। बारात से लौटते समय ट्रक ने हाथी को मारी टक्कर सेवई गांव निवासी रफी उल्लाह अंसारी 21 नवंबर को अपने हाथी के साथ गजपुर में बारात में शामिल होने गए थे। वहां से सुबह घर लौट रहे थे। हाथी पर उनके बेटे जाफर अंसारी और फिरोज अंसारी सवार थे। सभी लोग पैदल गोरखपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बेलीपार थाना क्षेत्र के मेहरौली गांव में राजकुमार के ईंट-भट्ठे के सामने पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और हाथी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उस पर सवार दोनों युवक भी चोटिल हो गए। टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। अस्पताल में इलाज के दौरान हाथी ने तोड़ा दम हादसे के बाद घायल हाथी को इलाज के लिए रचित हॉस्पिटल गोरखपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल जाफर और फिरोज को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। हाथी की मौत से मालिक और परिवार के लोगों में शोक है। दूध की डिलीवरी के बाद बाघागाड़ा में खड़ा किया ट्रक हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था। आरोप है कि उसने रास्ते में दूध की डिलीवरी की और फिर बाघागाड़ा में ट्रक खड़ा कर भाग निकला। उधर, पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर ट्रक की पहचान की गई। पुलिस ने UP78 MN 0529 नंबर के ट्रक को कब्जे में ले लिया है। महावत की तहरीर पर FIR, चालक की तलाश जारी हाथी के महावत रफी उल्लाह अंसारी की तहरीर पर 22 नवंबर को बेलीपार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। FIR में ट्रक का नंबर UP78 MN 0529 दर्ज है, जबकि चालक का नाम और पता अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एक सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सुबह से खिली तेज धूप:सुबह का टेंप्रेचर 16⁰C, 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान
    Next Article
    प्रयागराज में 2 छात्राओं को थार में खींचने की कोशिश:पुलिस पकड़ने पहुंची तो पत्थर बरसाए, पिस्टल-रिवॉल्वर लहराई; भागकर जान बचाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment