Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 2 छात्राओं को थार में खींचने की कोशिश:पुलिस पकड़ने पहुंची तो पत्थर बरसाए, पिस्टल-रिवॉल्वर लहराई; भागकर जान बचाई

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में थार सवारों ने दो प्रतियोगी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। उन्हें जबरन थार में खींचने की कोशिश की। छात्राओं ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकले। छात्राओं ने बताया कि काली थार सवार युवकों ने पहले अश्लील कमेंट किए। फिर गाड़ी से हम लोगों का पीछा किया। रास्ते में दो युवक नीचे उतरे और हम दोनों को जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी भाग निकले। इसके बाद छात्राओं ने थार के नंबर से आरोपियों का पता लगाया और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ जब वे अल्लापुर की शिवनगर कॉलोनी पहुंचीं तो वहां भी हंगामा हो गया। मकान में मौजूद 8 से 10 लोगों ने पुलिस और छात्राओं पर ईंट-पत्थर बरसाए। दो लोगों ने पिस्टल और रिवॉल्वर लहराकर जान से मारने की धमकी दी। पथराव में दोनों छात्राएं चोटिल हो गईं। पतंजलि स्टोर से सामान लेकर लौट रही थीं छात्राएं पीड़िता मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली है। वह प्रयागराज के अल्लापुर स्थित रामानंद नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 21 नवंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच वह अपनी सहपाठी के साथ पतंजलि स्टोर पर सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान काली रंग की थार से कुछ युवक वहां पहुंचे। उन्होंने स्टोर के सामने गाड़ी खड़ी कर तेज आवाज में म्यूजिक बजाना शुरू कर दिया। छात्राएं सामान लेकर बाहर निकलीं तो गाड़ी में बैठे योगेश यादव ने उन पर अश्लील कमेंट किए और गंदे इशारे करने लगा। रास्ता बदला तो थार से करने लगे पीछा आरोप है कि युवकों की हरकतों से घबराकर दोनों छात्राएं रास्ता बदलकर अपने कमरे की ओर जाने लगीं। इसके बावजूद थार सवार युवक उनके पीछे लग गए। कुछ दूर आगे जाकर दो युवक गाड़ी से उतरे और छात्राओं के साथ बदसलूकी करने लगे। उन्होंने दोनों को जबरन थार में खींचने की कोशिश की। इस पर छात्राओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से भाग निकले। गाड़ी नंबर से किराये के मकान तक पहुंचीं छात्राएं घटना के बाद दोनों छात्राओं ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने अपने भाई को भी घटना की जानकारी दी। भाई कुछ दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद थार के नंबर के आधार पर आरोपियों की जानकारी जुटाई गई। पता चला कि आरोपी अल्लापुर की शिवनगर कॉलोनी में एक किराये के मकान के दूसरे तल पर रहते हैं। यह मकान अल्लापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में है। छात्राओं ने इसकी जानकारी डायल 112 की टीम को दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ वे बताए गए मकान पर पहुंचीं। पुलिस के सामने 8-10 लोगों ने किया पथराव छात्रा की तहरीर के मुताबिक, मकान के बाहर मौजूद लोगों को डायल 112 की टीम ने चेतावनी दी और बाहर आकर शांति बनाए रखने को कहा। इसी दौरान वहां मौजूद 8 से 10 लोगों ने पुलिस और छात्राओं पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। आरोप है कि भीड़ में शामिल दो लोगों ने पिस्टल और रिवॉल्वर लहराते हुए धमकी दी कि यहां से चले जाओ, नहीं तो सभी को जान से मार देंगे। हालात बिगड़ने पर पुलिस टीम को भी वहां से हटना पड़ा। पथराव में चोटिल हुईं छात्राएं, चौकी पहुंचकर बचाई जान आरोप है कि हमलावर लगातार पुलिसकर्मियों और छात्राओं को निशाना बनाकर पथराव करते रहे। इस दौरान दोनों छात्राएं भी हमलावरों के बीच फंस गईं। किसी तरह वहां से निकलकर दोनों अल्लापुर पुलिस चौकी पहुंचीं। पथराव में उन्हें चोटें आईं। एक नामजद और 8-10 अज्ञात के खिलाफ FIR पीड़िता की तहरीर पर रविवार को जार्जटाउन थाने में एक नामजद और 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि युवक पहले भी कई बार उनके आने-जाने के दौरान गाड़ी से पीछा करते थे। इस बार उन्होंने छेड़खानी करने के साथ जबरन थार में खींचने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में हाथी की जान लेने वाला ट्रक बरामद:CCTV से हुई गाड़ी की पहचान; दूध की डिलीवरी कर बाघागाड़ा में छोड़ भागा चालक
    Next Article
    कानपुर में 3 दिन में बढ़ा रात का तापमान:अकवन तूफान से चल रहीं पूर्वी हवाएं; सुबह ठंड, दोपहर में तेज धूप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment