Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ईद पर 'धुरंधर कुर्ते' का डिमांड हाई:दूसरी- तीसरी बार स्टॉक मंगा रहे दुकानदार, 'फरसी सलवार-सूट' लड़कियाें की पहली पसंद

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में ईद को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगी रह रही। हर कोई अपनी पसंद का ड्रेस खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर लगा रहा है। मार्केट में दो तरह का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जिसमें लड़के सबसे ज्यादा धुरंधर मूवी का कुर्ता सेट पसंद कर रहे हैं।कुर्ता दुकानदारों को दूसरी तीसरी बार इसे मंगाना पड़ा है। वहीं लड़कियों की पसंद फरसी सलवार बना हुआ है। यह देखने में काफी अलग है और नए लुक में है। इसके अलावा पाकिस्तानी सूट का डिमांड भी काफी ज्यादा है। ब्लैक सबसे ज्यादा डिमांडिंग रेती चौक स्थित खुशनुमा कुर्ता कलेक्शन के ओनर मुहम्मद हुसैन ने बताया- ईद को लेकर धुरंधर कुर्ता का डिमांड सबसे ज्यादा है। दो से तीन बार मुझे स्टॉक मंगाना पड़ा है। सबसे ज्यादा लोग ब्लैक कलर में ही खरीद रहे हैं। इसके अलावा अरमानी और पठानी कुर्ते का डिमांड भी ज्यादा है। छोटे बच्चे से लेकर बड़े हर कोई धुरंधर कुर्ता पसंद कर रहा है। हर कलर में अवेलेबल है। एक दिन में 20-25 पीस बिक रहे हैं। मूवी की वजह से ट्रेंडिंग वहीं कुर्ता पैलेस के ओनर का भी कहना है कि धुरंधर मूवी में अक्षय खन्ना की लुक के वजह से यह कुर्ता ट्रेंड में है। यह काफी कंफर्टेबल भी है और क्लासी लुक भी देता है। इसमें कॉटन, लचका, जैसे फेबरिक अवेलेबल हैं। जिसे अपनी पसंद के हिसाब से खरीदा जा रहा है। कुर्ता खरीदने आए सिराज अहमद ने बताया- ईद नजदीक है। मैंने धुरंधर कुर्ता के बारे में बहुत सुना है। सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंडिंग हैं। मेरे कई दोस्तों ने इसे खरीदा है। इसलिए मैं भी खरीदने आया हूं। कई जगह पूछने पर स्टॉक खत्म हो गया था। जल्दी मिल नहीं रहा। स्पेशल है फरसी सलवार वहीं लड़कियां और महिलाएं भी ईद को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं। उस दिन पहनने के लिए सबसे ज्यादा फरसी सलवार सेट पसंद कर रही हैं। यह मार्केट में बिल्कुल नया है और यूनिक भी। मुहम्मद अफताब ने बताया- फरसी सलवार का बॉटम चौड़ा है। इस समय यह सबसे अलग पीस आया है। इसके साथ ही सिंपल एंड शोवर भी है। इसलिए लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी सूट की डिमांड भी ज्यादा है। यह सूट देखने में ढीला होता है। जिससे बहुत ही खूबसूरत लुक आता है।आजकल काफी ट्रेंडिंग है। इसके अलावा अनारकली फ्रॉक भी बेहद पसंद किया जा रहा है। रेती में शॉपिंग करने आई शमां ने बताया- मुझे ईद में सबसे अलग दिखना है। इसलिए सबसे अलग कपड़ा खरीदने आई थी। मुझे फरसी सलवार काफी पसंद आया है। इसके अलावा मैंने पाकिस्तानी सूट भी खरीदी है। कपड़े और उसके रेट लड़कों के कपड़े धुरंधर कुर्ता बड़ों के लिए- 1500 रुपए से नॉर्मल कुर्ता- 500 रुपए से पठानी कुर्ता- 800 रुपए से धुरंधर कुर्ता बच्चों के लिए-700 रुपए से लड़कियों के कपड़े सरारा सेट- 2000-6000 रुपए प्लाजो सूट- 1500-3000 रुपए फरसी सलवार- 1500-4000 रुपए अनारकली फ्रॉक- 1500-4000 रुपए नॉर्मल सूट- 700 रुपए से फैन्सी सूट- 1200 रुपए से
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव को 18 साल पुराना हेलिकॉप्टर मिला:3 साल से मरम्मत नहीं हुई; अखिलेश ने क्यों कहा- डिप्टी CM को नया वाला मिलना चाहिए
    Next Article
    जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश, बर्फबारी-ओलावृष्टि की चेतावनी:हिमाचल, गुजरात, महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, MP में रनवे पर डामर पिघला, फ्लाइट डायलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment