Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश, बर्फबारी-ओलावृष्टि की चेतावनी:हिमाचल, गुजरात, महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, MP में रनवे पर डामर पिघला, फ्लाइट डायलर्ट

    3 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च के लिए तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 15 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और गोवा में तेज गर्मी और हीटवेव की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहने का अनुमान जताया है। उधर, मध्य प्रदेष में इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर रनवे के एक हिस्से पर डामर की परत मरम्मत के काम के दौरान ज्यादा तापमान की वजह से पिघलकर ढीली हो गई। इसकी वजह से दो पैसेंजर फ्लाइट्स को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। मार्च में गर्मी और हीटवेव क्यों मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिसका असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। इससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इससे धूप का तीखापन भी बढ़ सकता है। कब मानी जाती है हीटवेव मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगले 2 दिन मौसम का हाल-
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ईद पर 'धुरंधर कुर्ते' का डिमांड हाई:दूसरी- तीसरी बार स्टॉक मंगा रहे दुकानदार, 'फरसी सलवार-सूट' लड़कियाें की पहली पसंद
    Next Article
    मथुरा में रालोद MLC पर FIR:5 करोड़ की चौथ मांगने का है आरोप,कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment