Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभी से तपने लगा दिन, रात में भी बढ़ी गर्मी:न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9°C अधिक, इस बार हीट वेव जल्द

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 37°C से अधिक पहुंच गया है। इसकी वजह से दिन अभी से तपने लगा है। धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। स्थिति ये है कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9°C से अधिक हो गया है। इस महीने औसत तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस ही रहता है। मगर, इस साल अधिकतम तापमान 37°C पार गया है। न्यूनतम तापमान भी लगभग 19°C पर पहुंच गया है। गर्मी के जल्द शुरू होने से इस बार हीट वेव (लू) भी जल्दी चलने लगेंगे। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… मंगलवार सुबह का मौसम मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। सुबह का तापमान लगभग 19°C रहा। दिन में धूप और तेज होगी। दिन में धूप पसीना छुड़ाने लगी है। बढ़ेगी पानी और बिजली की मांग एयर कंडीशनर, कूलर, पंखे जल्दी चलने शुरू हो गए हैं। इससे बिजली की खपत और मांग दोनों बढ़ने वाली हैं। तेज गर्मी में पानी की खपत भी अच्छी खासी होती है, इसलिए पानी की दिक्कत भी हो सकती है। चूंकि ठंडक वाले उपकरण जल्द शुरू हो गए हैं इसलिए बिजली का बिल भी अधिक आएगा और यह सिलसिला लंबा चलेगा। पिछले साल से ज्यादा पड़ रही गर्मी पिछले सालों के मुकाबले इस साल इन दिनों सबसे अधिक गर्मी है। पिछले साल 8 से 10 मार्च के बीच 32.3 डिग्री सेल्सियस 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि आगरा में इन दिनों लगभग 37°C से अधिक तापमान है। 4 से 5°C अधिक रहा है। पूर्वानुमान मंगलवार को दिन में गर्मी बढ़ेगी। तेज धूप के चलते तापमान का ग्राफ और बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान पर भी इसका असर पड़ेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम तापमान 19°C रह सकता है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ₹500 के लिए बेटे ने की पिता:परिवार में पहले से चल रहा था विवाद, 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी हिरासत में
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने दर्ज कराया केस, डिफेंडर पलटी; स्कूल फीस बढ़ने पर विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment