Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में जूनोटिक बीमारियों पर बनेगी ठोस कार्य योजना:RMRC में हुई अहम बैठक, रैबीज और एवियन इंफ्लुएंजा पर रहेगा खास फोकस

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम को लेकर समन्वित और ठोस कार्य योजना तैयार करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। मंगलवार को RMRC में जिला जूनोटिक समिति की पूर्व परामर्श बैठक आयोजित हुई, जिसमें रैबीज सहित विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, निगरानी व्यवस्था और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में RMRC के निदेशक डॉ. हरिशंकर जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स के अधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और प्रभावी नियंत्रण के उपायों पर अपने सुझाव दिए। जिला कार्य योजना बनाने पर जोर बैठक के दौरान जूनोटिक बीमारियों की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर विस्तृत कार्य योजना तैयार करने पर सहमति बनी। सहयोगी संस्था जपाइगो के सहयोग से आयोजित बैठक में बीमारियों की रोकथाम, निगरानी तंत्र को मजबूत करने और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की रणनीति पर चर्चा हुई। रैबीज और एवियन इंफ्लुएंजा को लेकर समन्वित मॉडल पर काम करने की जरूरत पर सभी हितधारकों ने सहमति जताई। समन्वित मॉडल से मिलेगा बेहतर नियंत्रण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने बताया कि प्रदेश में पीलीभीत के साथ गोरखपुर में भी इस तरह के समन्वित मॉडल पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य ऐसी प्रभावी कार्य योजना तैयार करना है जिससे जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम को मजबूत किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इसी मॉडल के जरिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में जापानी इंसेफेलाइटिस पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है और अन्य बीमारियों पर भी इसी तरह काम आगे बढ़ाया जाएगा। गैर संचारी रोगों पर भी क्षमता बढ़ाने की पहल मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए भी जिले में क्षमता संवर्धन कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के एक होटल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों की रोकथाम और बेहतर उपचार व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने टीचर पति को बीच सड़क पर मारा थप्पड़,VIDEO:सीतापुर में बुर्का पहनकर जासूसी करने पहुंची, महिला टीचर से अवैध संबंध का आरोप
    Next Article
    आकाश के 37 स्टूडेंट्स जेईई मेन 2026 में सफल:शिवाशीष 99.93 पर्सेंटाइल के साथ टॉपर , छात्रों ने कहा- कड़ी मेहनत और अनुशासन का है परिणाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment