Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने टीचर पति को बीच सड़क पर मारा थप्पड़,VIDEO:सीतापुर में बुर्का पहनकर जासूसी करने पहुंची, महिला टीचर से अवैध संबंध का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में मंगलवार को एक महिला बुर्का पहनकर पति की जासूसी करने स्कूल पहुंची। वहीं पत्नी ने बीच चौराहे पर अपने टीचर पति की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी ने टीचर को थप्पड़ मारा। वहीं पत्नी ने साथ में पढ़ाने वाली महिला टीचर के साथ अवैध संबंध की बात कही। जिसके शक में हुई इस मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों के बीच मारपीट देखा जा सकता है। वहीं पति-पत्नी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला तंबौर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, मीनू नागर को अपने पति अजय नागर पर एक महिला टीचर से अवैध संबंध होने का शक था। आरोप है कि इसी वजह से पति लंबे समय से घर नहीं जा रहा था। मंगलवार को मीनू अपनी मां और 10 वर्षीय बेटी के साथ बुर्का पहनकर पति की रेकी करते हुए बेहटा स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंची। जैसे ही उसने पति को महिला के साथ जाते देखा, उसने चौराहे पर उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पत्नी ने पति को थप्पड़ मार दिए। बीच सड़क पर हो रहे इस घटनाक्रम को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 2014 में हुई थी शादी पत्नी मीनू नागर का कहना है कि उसकी शादी 2014 में अजय नागर से हुई थी। उनकी एक 10 वर्षीय बेटी है। उसका आरोप है कि पति का ब्लॉक के एक स्कूल में तैनात महिला टीचर से संबंध है। जिसके कारण वह परिवार की जिम्मेदारी नहीं निभा रहा था। वहीं शिक्षक अजय नागर ने पत्नी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर उनकी छवि खराब की गई। आरोप है कि उसकी पत्नी मीनू नागर और सास सहित बेटी ने उसके साथ मारपीट की है। घरेलू विवाद में पत्नी पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश राय ने बताया- दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है । मारपीट का वीडियो सामने आया है। दोनों पक्षों के बयान और वीडियो के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा इंजीनियर की मौत के बाद परिवार ने देश छोड़ा:पिता-बेटी लंदन गए, घर में ताला लगा; SIT रिपोर्ट पर एक्शन नहीं
    Next Article
    गोरखपुर में जूनोटिक बीमारियों पर बनेगी ठोस कार्य योजना:RMRC में हुई अहम बैठक, रैबीज और एवियन इंफ्लुएंजा पर रहेगा खास फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment