Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में किन्नर ने मिलकर बनवाया शिव मंदिर:24 को होगी भव्य प्राण प्रतिष्ठा, प्रेमा बोलीं- मेरा जीवन सफल हुआ

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित जंगल मातादीन इलाके में एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है। जहां किन्नर प्रेमा ने अपनी मेहनत और “बधाई” से कमाई गई रकम को समाज सेवा में लगाते हुए एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण कराया है। करीब 85 लाख रुपये की लागत से बने इस मंदिर का नाम “विश्वेश्वर नाथ मंदिर” रखा गया है। इस मंदिर को किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज को समर्पित किया गया है। मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह से जनसेवा की भावना से किया गया है। किन्नर प्रेमा ने बताया, “मैं यहां पिछले 60 साल से अपने शिष्यों के साथ रह रही हूं। अपने जीवन में मैंने कमाया, खाया, सड़क बनवाई और तीन लड़कियों की शादी करवाई। अब मेरी इच्छा थी कि जीते जी भगवान शिव का मंदिर बन जाए, और आज वह इच्छा भी पूरी हो गई है। 24 तारीख को इसका प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा।” इस भव्य मंदिर में 24 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बड़े धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के कई श्रद्धालु, स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में कुंदन उपाध्याय पूजा-अर्चना कराएंगे। मंदिर परिसर को सजाने और कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। किन्नर प्रेमा इससे पहले भी कई सामाजिक कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने इलाके में सार्वजनिक सड़क का निर्माण कराया। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिली। इसके अलावा उन्होंने गरीब परिवारों की तीन बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग देकर उनकी जिंदगी संवारने का काम किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, एक की मौत:बारात जा रहे बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, ट्रैक्टर चालक फरार
    Next Article
    ब्रजभाषा कवि डॉ. जगदीश लवानिया की स्मृति में कार्यक्रम:हाथरस में 24 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment