Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में कपड़े की दुकान में लगी आग:फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां पहुंची, 3 घंटे में पाया काबू, लाखों का कपड़ा और कार जले

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के राजघाट क्षेत्र के रायगंज में एक कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात करीब 7:40 बजे आग लग गई। जिसके बाद आग की लपटें दुकान के ऊपर स्थित घर तक पहुंच गई। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। फायर स्टेशन गोलघर से तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। फायर कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना के बाद अगल-बगल के लोग भी घरों से बाहर आ गए हैं। बताया जा रहा है कि दुकान और गोदाम मिलाकर कुल छह कमरों में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और सामान जल गया। इसके अलावा बाइक और एक बलैनो कार भी जल गई। अब विस्तार से जानें पूरा मामला रायगंज में अमित गुप्ता की निष्ठा ट्रेडर्स की दुकान है। वह कपड़ा, चुंदरी, चादर आदि का थोक में व्यापार करते हैं। नीचे गोदाम और ऊपर के फ्लोर पर परिवार रहता था। परिवार में कुल 10 सदस्य हैं। अमित गुप्ता ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से दूसरे कमरे में भी फैलने लगी। इससे गलियारे में खड़ी कार और दो बाइक भी जलने लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जबतक पहुंचती तब तक आग तेजी से ऊपर घर तक फैल गई। आनन-फानन में परिवार के लोगों को बाहर सुर​क्षित निकाला गया। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद एक-एक कर करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की को​शिश जारी रही। मकान में सीढ़ी और छत पर भी कपड़ा रखने की वजह से आग तेजी से फैली। थोड़ी देर बाद डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ भी मौके पर पहुंचे। करीब 10:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। सीएफओ संतोष राय ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की को​शिश शुरू कर दी गई। आग अंदर तक फैल गई थी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के शहरों में धुंध और कोहरा, विजिबिलिटी 30 मीटर:आज और कल बारिश का अलर्ट, मार्च में ही भीषण गर्मी
    Next Article
    यमुनानगर की महिला से दहेज के लिए UP में मारपीट:कांस्टेबल पति ने मिर्च डालकर खिलाई जंगली घास, ससुर ने सीने पर मारी लातें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment