Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में लड़की को छेड़ता है युवक:पिता बोले- शादी तय करने पर बेटी को रोककर धमकी दी- मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगा

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 26 साल की लड़की हिंदू परिवार से है, जबकि 35 साल का लड़का मुस्लिम है। इस घटना के बाद लड़की के पिता ने राजघाट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने चिलुआताल थाना क्षेत्र के फतेपुर डिहवा के रहने वाले आरोपी फिरोज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लड़की के पिता ने कहा- बेटी की शादी तय करने के बाद भी आरोपी पीछा नहीं छोड़ रहा है। रास्ते में रोककर बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला राजघाट की रहने वाले लड़की के पिता ने तहरीर दी। उन्होंने कहा- मेडिकल कॉलेज के पास मेरी पान की दुकान थी। मेरी 26 साल की बेटी है। घर से आते जाते समय आरोपी फिरोज बेटी का पीछा करता है। उसने कहीं से मेरी बेटी का मोबाइल नंबर पता कर लिया। इसके बाद अब वह जबरन कॉल करता है। युवक से परेशान होकर हम राजघाट स्थित अपने घर पर जाकर रहने लगे। आरोपी वहां भी बेटी का पीछा करते हुए पहुंच गया। बेटी घर से निकलती है तो रास्ते में उसके साथ छेड़खानी करता है। लोकलाज के डर से हमलोग किसी से कह भी नहीं पाते थे। इधर कुछ दिन से लगातार फिरोज मेरी बेटी पर शादी का दबाव बनाने लगा था। जिससे मेरी बेटी बहुत डर गई है। फिरोज से पीछा छुड़ाने के लिए इधर बेटी की शादी तय कर दी। यह बात जब फिरोज को पता चली तो वह गुस्से में आ गया। 28 फरवरी को घंटाघर इलाके में मेरी बेटी गई थी। इस दौरान रास्ते में रोककर बेटी के साथ छेड़खानी किया। फिरोज ने बेटी पर शादी का दबाव बनाते हुए धमकी दी कि अगर तुम मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगा। डरते हुए मैंने खुद जाकर फिरोज को समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद से ही हमलोग बहुत डरकर रहे रहे हैं। बेटी की भी चिंता लगी रहती है। उसके साथ फिरोज कभी भी कोई घटना कर सकता है। राजघाट थाने में आरोपी फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। इस मामले की जांच राजघाट थाने के उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार पांडेय को दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में होली महोत्सव:श्री अलबेली सरकार मंदिर में पुजारी ने उड़ाए गुलाल, उड़त गुलाल लाल भये बदरा पर झूमे भक्त
    Next Article
    90 लीटर अवैध शराब के साथ 4 कारोबारी गिरफ्तार:कौशांबी में 4.5 कुंतल लहन नष्ट, होली से पहले पुलिस की छापेमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment