Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में लड़की से छेड़छाड़, मारपीट, देखें-VIDEO-:विरोध करने पर मनबढ़ों ने युवक को पीटकर लहूलुहान किया, मची अफरा-तफरी

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के कैंट इलाके में स्थित जीडीए टॉवर में लड़की से छेड़छाड़ के बाद जमकर मारपीट हुई। लड़के साथ आए युवक ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद जीडीए टॉवर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। परिवार के साथ आए लोग बच्चों को लेकर बाहर निकल गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग तीखी प्रक्रिया दे रहे हैं। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला कैंट इलाके के गोलघर में स्थित जीडीए टॉवर में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे छेड़छाड़ और मारपीट की घटना हुई। बताया जा रहा है कि एक लड़की युवक के साथ वहां काफी पीने आई थी। इस दौरान वहां खड़े 5 युवकों ने लड़की को देखकर कमेंट किया। इस पर लड़की ने नाराजगी जाहिर की। तब मनबढ़ उसे गाली देने लगे। इस पर लड़की के साथ आया युवक विरोध करने लगा। इसके बाद मनबढ़ युवकों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान लड़की चिल्लाती रही। लेकिन जीडीए टॉवर में उसकी किसी ने मदद नहीं की। सभी मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। वहां सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड भी चुपचाप घटना देखता रहा। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में जीडीए टॉवर में लड़की चिल्लाती हुई दिख रही है। वहीं मनबढ़ उसके साथ आए युवक की पिटाई कर रहे हैं। फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर खड़े लोग माेबाइल से वीडियो बनाते दिख रहे हैं। मारपीट में घायल युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसके बाद भी मनबढ़ पर उसपर लात मुक्का बरसाते रहे। मनबढ़ों ने लड़की को धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत हुई तो इस बार जान से मार देंगे। जीडीए टॉवर में लगता है शराबियों का जमावड़ा जीडीए टॉवर के दुकानदारों का कहना है कि यहां प्रतिदिन मनबढ़ युवकों का जमावड़ा लगता है। इनकी वजह से परिवार के लोग आने से भी डरते हैं। शाम होते ही जीडीए टावर बार में तब्दील हो जाता है। जीडीए टावर के हर फ्लोर पर बड़े आराम से बैठकर मनबढ़ शराब पीते हैं। आए दिन शराब पीने के बाद यहां उत्पात होता रहता है। इसलिए बहुत से दुकानदार दुकान खाली कर यहां से चले गए। जीडीए टॉवर में हर तरफ बीयर और शराब की बोतलें फेंकी हुई दिखती हैं। इस वजह से भी लोग यहां आने से कतराते हैं। इस संबंध में कैंट सीओ आईपीएस अरुण कुमार एस ने बताया कि अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है। जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में मजदूर की हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार:एक दिन पूर्व लाठी डंडे से पीट कर की गई थी हत्या, तलाश में जुटी थी पुलिस टीम
    Next Article
    कुमारगंज में घर से जेवर-सामान चोरी:रात में घर के पीछे से घुसे थे, सोते समय की वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment