Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला को बाल खींचते हुए ले गए घरवाले, VIDEO:प्रेमी ने हत्या की आशंका जताई, SO बोले- नाराज होकर घर से आई थी, अपहरण नहीं हुआ

    11 hours ago

    1

    0

    संभल में दिनदहाड़े एक महिला के अपहरण कर लिया गया। महिला को उसके पिता, दो भाई और चाचा घर से बाल खींचते हुए उठा ले गए। मामले का वीडियो भी सामने आया है। महिला के पति ने बच्चों से मारपीट कर पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला गुन्नौर तहसील के धनारी गांव का है। धनारी गांव निवासी तेजराम सिंह के बेटे ज्ञानेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे भगत सिंह, वेदपाल पुत्र रामवीर, राम खिलाड़ी (निवासी दिनौरा) और शैलेंद्र (निवासी बबराला) उनके घर में घुस आए। उन्होंने बच्चों के साथ मारपीट की। पूजा को जबरन गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग महिला को बाल पकड़कर खींचते हुए दिख रहे हैं। घटना के दो घंटे बाद पुलिस गांव पहुंची और शाम 6 बजे तक मामले की जांच-पड़ताल की। ज्ञानेंद्र ने अपनी पत्नी की हत्या कर दिए जाने की आशंका भी जताई है। पुलिस ने बताया- पूजा की शादी 2017 में थाना रजपुरा के शायपुर निवासी उमेश के बेटे भूर सिंह से हुई थी। वह वर्तमान में मुरादाबाद के कटघर स्थित गोविंद नगर में रहता है। उनके एक बेटा भी है। पूजा पिछले दो साल से अपने मायके में रह रही थी और उसका तलाक का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। 20 फरवरी को घर में विवाद होने के बाद पूजा नाराज होकर अपने दोस्त ज्ञानेंद्र के पास चली गई थी और उसके घर पर रह रही थी। ज्ञानेंद्र उर्फ राजू ने बताया- 2016 से मेरी और पूजा की बातचीत होती थी। 2017 में उसके परिजनों ने जबरन उसकी शादी कर दी थी। हम दोनों का 8 साल का एक बेटा है। शादी के एक-दो साल तक वह वहां पर रही और 2019 में मेरे साथ आकर रहने लगी। नवंबर में यह लोग उसे समझाकर अपने घर ले गए थे, लेकिन इन लोगों ने उसे बंधक बना लिया था। बीते शुक्रवार को फिर से मेरे पास आकर रहने लगी, आज 20-25 लोग आए और मेरे घर का सारा सामान ले गए, बच्चों को मारा और मेरी पत्नी को जबरन उठाकर ले गए हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पूजा को उसके पिता, दो भाई एवं एक चाचा ज्ञानेंद्र के घर से लेकर गए हैं। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की है। उन्होंने बताया कि लड़की से फोन पर बात हुई है उसने कहा है कि मैं अपने परिवार से नाराज हो गई थी और मैं वापस अपने घर आ गई हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी कि हुई शुरुआत:पहले दिन इंदौर-लखनऊ ने जीता मैच, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त जोश
    Next Article
    आकांक्षा ने दिल्ली के पहलवान को चटाई धूल:कानपुर केसरी बने करतार, दंगल में पहुंचे कई राज्यों के पहलवान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment