Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माघ मेला में यूपीएसआरटीसी की सफलता:2.31 लाख यात्रियों ने किया सफर, 1214 बसें रोजाना सड़कों पर दौड़ी

    3 hours ago

    1

    0

    संगम की रेती पर माघ मेला 2026 संपन्न हो चुका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के आंकड़ों के अनुसार 3 जनवरी से 15 फरवरी तक चले इस धार्मिक समागम में कुल 22 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। परिवहन निगम ने इस पूरे मेला में व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला। जो एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला साबित हुआ। मेले की अवधि में निगम की बसों से कुल 13,09,812 यात्रियों ने सफर किया। प्रतिदिन औसतन 1214 बसें सड़कों पर दौड़ीं। छह प्रमुख स्नान पर्वों पर 8,509 बसें उतारी गईं जिनमें 2,31,050 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। मौनी अमावस्या (18 जनवरी) पर चरम भीड़ रही। जब 4.52 करोड़ भक्त संगम स्नान के लिए उमड़े। इस दिन निगम ने रिकॉर्ड 2387 बसें चलाईं जिनमें 74,462 यात्री सवार हुए। भीड़ प्रबंधन के लिए 485 बसें रिजर्व में रखी गईं। प्रमुख स्नान पर्वों पर पौष पूर्णिमा (3 जनवरी) पर 783 बसों से 16,341 यात्री, मकर संक्रांति (15 जनवरी) पर 1540 बसों से 30,627 यात्री, बसंत पंचमी (23 जनवरी) पर 1,526 बसों से 48,111 यात्री, माघी पूर्णिमा (1 फरवरी) पर 1,297 बसों से 42,753 यात्री और महा शिवरात्रि (15 फरवरी) पर 976 बसों से 18,756 यात्री पहुंचे। परिवहन निगम के इस सफल संचालन ने न केवल श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा दी, बल्कि उत्तर प्रदेश की परिवहन क्षमता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। मेला समापन के साथ ही संगम की लहरें आस्था की यह गाथा गुनगुना रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में सड़क पार करते बुजुर्ग की हादसे में मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने लखीमपुर-सीतापुर राजमार्ग जाम किया, पुलिस ने खुलवाया
    Next Article
    गोरखपुर में मंगलवार को कई इलाकों की बिजली बंद रहेगी:कई इलाके रहेंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment