Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मिली उज्ज्वला सब्सिडी:2.95 लाख परिवारों को होली से पहले मिला सीधा लाभ

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में होली के अवसर पर करीब 2.95 लाख उज्ज्वला परिवारों के खाते में रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी ट्रांसफर की गई। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत यह राशि सीधे लाभार्थियों को दी गई। प्रदेश स्तर पर लगभग 1.86 करोड़ परिवारों को कुल 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की गई है। राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सब्सिडी वितरण की शुरुआत की। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी जिलों में किया गया। गोरखपुर में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक दिए गए। जिले में उज्ज्वला कनेक्शन की स्थिति जिला प्रशासन के मुताबिक गोरखपुर में लगभग 2.95 लाख सक्रिय उज्ज्वला कनेक्शन हैं। सभी पात्र लाभार्थियों को रिफिल सब्सिडी का लाभ दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राशि सीधे बैंक खाते में भेजी गई है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध रही। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा, विधायक धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र पाल सिंह और विमलेश पासवान समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने लाभार्थी महिलाओं से बातचीत की और योजना के तहत नियमित गैस उपयोग के लिए प्रेरित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक लाभार्थी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उज्ज्वला योजना के तहत बड़ी संख्या में कनेक्शन दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि योजना से ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिली है। पारंपरिक ईंधन के उपयोग में कमी आई है और रसोई का काम सुरक्षित हुआ है। होली से पहले सब्सिडी जारी होने से लाभार्थियों को गैस रिफिल कराने में सुविधा होगी। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित ईंधन उपलब्ध कराना और परिवारों पर ईंधन खर्च का बोझ कम करना है। जिले में कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा मानकों और गैस उपयोग से जुड़ी जानकारी भी दी गई, ताकि लाभार्थी नियमित रूप से गैस रिफिल कराएं और सुरक्षित तरीके से उपयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी के टीकरमाफी में 108 बटुकों का यज्ञोपवीत:वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर, आचार्यों ने कहा- जनेऊ संस्कार अनुशासन की ओर अग्रसर करता
    Next Article
    गोरखपुर में निकाली गई न्याय यात्रा:शिक्षक की आत्महत्या पर हुआ प्रदर्शन, BSA और अधिकारियों के गिरफ्तारी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment