Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी के टीकरमाफी में 108 बटुकों का यज्ञोपवीत:वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर, आचार्यों ने कहा- जनेऊ संस्कार अनुशासन की ओर अग्रसर करता

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस आश्रम में फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी के पावन अवसर पर स्वामी परमहंस महाराज की 80वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस उपलक्ष्य में यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजन से एक दिन पूर्व शनिवार को आश्रम परिसर स्थित श्रीमत परमहंस संस्कृत माध्यमिक/महाविद्यालय में नवप्रवेशी ब्राह्मण बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ। आश्रम एवं महाविद्यालय के प्रबंधक स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में यह संस्कार संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुल 108 ब्राह्मण बटुकों का विधिवत यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा परिसर वेद मंत्रों से गूंज उठा। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ बटुकों के माता-पिता और परिवारजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आचार्यों ने बटुकों को गुरुमंत्र प्रदान किया। उन्होंने गुरुकुल परंपरा और वैदिक संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञोपवीत संस्कार जीवन को अनुशासन, संयम और अध्ययन की दिशा में अग्रसर करता है। बटुकों के माता-पिता ने अन्न, वस्त्र और द्रव्य का दान कर गुरुकुल परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। धार्मिक आस्था और वैदिक परंपरा से जुड़े इस आयोजन से क्षेत्र में एक आध्यात्मिक वातावरण का संचार हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. जयदेव त्रिपाठी, स्वामी प्रसाद त्रिपाठी, बिजेंद्र सिंह, विद्या शंकर, चंद्रदेव त्रिपाठी, अनिल तिवारी, संजय सिंह, सत्यप्रकाश यादव, जनार्दन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में आचार्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर लूट, VIDEO:सेल्समैन को असलहा दिखाकर 8,400 रुपए छीने, बदमाश फरार
    Next Article
    गोरखपुर में मिली उज्ज्वला सब्सिडी:2.95 लाख परिवारों को होली से पहले मिला सीधा लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment