Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में नाली के विवाद में एडवोकेट की पीट-पीटकर हत्या:बांसगांव में जल निकासी को लेकर हुई मारपीट, एक अन्य की हालत गंभीर; भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में जल निकासी के विवाद में एडवोकेट की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों के बीच पहले जमीन और नाली के पानी की निकासी को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे। विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट में घायल एडवोकेट को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई नीतीश सिंह (अधिवक्ता) और पिता सुनील सिंह भी इस हमले में घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति घायल है जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उपजिलाधिकारी प्रदीप सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मामले की जांच की जा रही है। पहले 4 तस्वीरें देखिए- पूरा मामला समझिए... मृतक की पहचान एडवोकेट अग्निवेश सिंह के रूप में हुई है। बांसगांव क्षेत्र के नाली के पानी के निकासी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। उनके भाई नीतीश सिंह भी वकील हैं। भाई नीतीश ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अग्निवेश को घेरकर बेरहमी से पीटा। उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाद में भाई और पिता भी घायल अग्निवेश के साथ-साथ उनके पिता सुनील सिंह और भाई नीतीश सिंह भी मारपीट में चोटिल हो गए। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया है कि पिता और भाई की स्थिति अब खतरे से बाहर है। अग्निवेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी नाली को लेकर कहासुनी हुई थी। बातचीत करके मामला सुलझा लिया गया था। लेकिन आज मामले ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए। एक अन्य की हालत गंभीर मारपीट में दूसरे पक्ष को भी गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के सौरभ सिंह पुत्र संजय सिंह झड़प के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सौरभ का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में गहरा शोक है और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए बांसगांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उपजिलाधिकारी प्रदीप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं। खबर को अपडेट किया जा रहा है...
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में मीतली का किशोर सड़क हादसे में गंभीर घायल:अज्ञात ट्रक से बाइक टकराई, हायर सेंटर रेफर
    Next Article
    मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में मनाई जा रही रंगभरनी एकादशी:वैष्णव परंपरा में पूजा-पाठ के बाद शुरू हुआ उत्सव, श्रद्धालु रंग और भक्ति में सराबोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment