Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में नष्ट कराया 350 किलो सोनपापड़ी व लड्‌डू:बिजनौर स्वीट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मिठाइयों पर फफूंद लगी थी

    1 hour ago

    1

    0

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली को देखते हुए मिलावटी मिठाई के विरुद्ध अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को तारामंडल स्थित बिजनौर स्वीट्स पर छापा मारा गया। यहां 350 किलोग्राम सोनपापड़ी व लड्‌डू बरामद किया गया। इन मिठाइयों पर फफूंद लगी थी। इसे होली पर बेचने की तैयारी थी इसलिए टीम ने नष्ट करा दिया। टीम ने अलग-अलग स्थानों से ग्रीन चिली सॉस, खोवा बर्फी, सोनपापड़ी व बेसन के नमूने लिए। सहायक आयुक्त डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग-अलग टीमों ने मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। तारामंडल क्षेत्र में बिजनौर स्वीट्स की मिठाई निर्माण यूनिट की जांच की गई तो कई अनियमितता मिली। यहां पहले से निर्मित सोनपापड़ी और लड्डू की जांच की गई तो फफूंद लगी मिली। संचालक को चेतावनी दी गई है कि शुद्ध और ताजा खाद्य पदार्थ ही बेचें। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यहां से सोनपापड़ी का नमूना लिया गया। निजामपुर में अंशिका उद्योग से ग्रीन चिली सॉस का नमूना लिया गया। पैडलेगंज में शिवकृपा स्वीट्स से खोवा बर्फी, मोहद्दीपुर से बेसन का नमूना लिया गया। डा. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि मिलावटखोरी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। बसों से खोवा मंगाने की संभावना, जांच की खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाहर से मिलावटी मिठाई, खोवा या अन्य खाद्य पदार्थ मंगाए जाने की आशंका में शुक्रवार को एयरफोर्स के पास बने स्टैंड में वाहनों की जांच की। इसके साथ ही नौसढ़ के स्टैंड पर भी नजर रखी जा रही है। पिछले वर्ष ट्रेन से खोवा मंगाने की पुष्टि के बाद इस बार भी विभाग की टीम सक्रिय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी विधानसभा में नेताओं की शायरी का VIDEO:रागिनी ने पढ़ा- धर्मों को लड़वाएगा; खन्ना बोले- महबूबा वाली शायरी ना सुनाया करो
    Next Article
    लाल डिग्गी पार्क रेनोवेशन में तोड़फोड़ से गरमाया मुद्दा:नगर निगम में थमाया नोटिस, भरना पड़ सकता है जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment