Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में नवंबर के अंत तक बढ़ेगी ठंड:12-15 डिग्री तक लुढ़केगा रात का पारा, दूसरे सप्ताह से सुबह-शाम सताएगी सर्दी

    1 day ago

    4

    0

    गोरखपुर में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के समय तापमान में गिरावट आने से ठंडक बढ़ रही है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को अभी भी गर्मी का एहसास हो रहा है। सुबह और रात के मौसम में ठंडक है, वहीं दोपहर में धूप की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ है और तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिनभर धूप निकलने से मौसम गर्म बना रहेगा, लेकिन सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। रात में हल्की ठंड महसूस होगी। दूसरे सप्ताह से सुबह-शाम बढ़ेगा ठंड का असर मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि नवंबर महीने में गोरखपुर में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। महीने की शुरुआत में दिन के समय तेज धूप निकलने से तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलेगी। नवंबर के दूसरे सप्ताह से सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने लगेगा। ऐसे में सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को ठंड महसूस होगी, जबकि शाम होते ही मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। तीसरे सप्ताह से रात में बढ़ेगी सर्दी, सुबह दिखेगी धुंध नवंबर के तीसरे सप्ताह से मौसम में सर्दी का असर और तेज होने के आसार हैं। महीने के तीसरे और आखिरी सप्ताह में रात के तापमान में अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा भी छाने की संभावना है। महीने के अंतिम दिनों तक न्यूनतम तापमान गिरकर 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है। यानी दिन और रात के तापमान में अंतर बना रहेगा। बारिश की संभावना कम, शुष्क रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, नवंबर महीने में गोरखपुर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। फिलहाल बारिश की संभावना कम है। आसमान साफ रहने और दिन में धूप निकलने का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि, जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा, रात का तापमान नीचे जाने से ठंड का असर बढ़ता जाएगा। कुल मिलाकर नवंबर के पहले सप्ताह में जहां लोगों को दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का एहसास होगा, वहीं दूसरे सप्ताह से गुलाबी ठंड बढ़ेगी और महीने के आखिरी सप्ताह तक सर्दी अपना असर दिखाने लगेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 किलोमीटर दूर स्कूल अटैच होने पर बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट:हाथरस में प्राथमिक विद्यालय को किया गया मर्ज, 40 बच्चे प्रभावित
    Next Article
    मंधना चौकी के बाहर तीन वाहन जले:दो कार और ई-रिक्शा आग की चपेट में आए, दमकल ने आधे घंटे में आग बुझाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment