Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंधना चौकी के बाहर तीन वाहन जले:दो कार और ई-रिक्शा आग की चपेट में आए, दमकल ने आधे घंटे में आग बुझाई

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना पुलिस चौकी के बाहर बुधवार सुबह खड़े वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो कार और एक ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें उठती देख चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वाहनों के टायर एक के बाद एक तेज धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। आग इतनी विकराल थी कि कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक तीनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। इनमें एक कार निजी हॉस्पिटल संचालक की थी, जिसे मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस ने चौकी के बाहर खड़ा कराया था। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हादसे के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। ढाबे के बाहर डंपर ने मारी थी कार में टक्कर मूलरूप से कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी शैलेंद्र सिंह कल्याणपुर के पनकी रोड पर निजी हॉस्पिटल संचालित करते हैं। शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह अपने दोस्तों के साथ बिठूर के नारामऊ स्थित सागर ढाबे पर खाना खाने गए थे। रात करीब 12 बजे उनकी कार ढाबे के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। शैलेंद्र सिंह ने तत्काल डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में क्षतिग्रस्त कार को मंधना चौकी के बाहर खड़ा करा दिया। वहीं, डंपर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शैलेंद्र अपने घर चले गए। सुबह चौकी प्रभारी का फोन आया, पहुंचने पर राख मिली कार शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब सात बजे मंधना चौकी प्रभारी ने उन्हें फोन किया। उन्होंने बताया कि चौकी के बाहर खड़ी उनकी कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। यह सुनकर वह तत्काल चौकी पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उनकी कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ी एक अन्य कार और ई-रिक्शा भी उसकी चपेट में आ गए। तीनों वाहनों का केवल जला हुआ ढांचा ही बचा था। शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात हादसे के बाद पुलिस ने उनकी कार चौकी के बाहर खड़ी कराई थी। ऐसे में सुबह अचानक कार में आग लगने की जानकारी मिलने से वह भी हैरान रह गए। अब वह आग लगने के कारणों का पता लगाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। टायर फटने के धमाकों से घरों से बाहर निकले लोग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब सात बजे अचानक चौकी के बाहर खड़े वाहनों से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की तपिश से वाहनों के टायर एक के बाद एक तेज आवाज के साथ फटने लगे। लगातार हो रहे धमाकों से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकलकर चौकी की ओर दौड़े। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को आग लगने की जानकारी दी। हालांकि, आग की ऊंची लपटों और टायर फटने के कारण कोई भी वाहनों के पास जाने का साहस नहीं जुटा सका। दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही पुलिस ने दमकल विभाग को जानकारी दी। कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दो कार और एक ई-रिक्शा पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चौकी के बाहर खड़े वाहनों में आग कैसे लगी, जांच में जुटी पुलिस बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने वाहनों में आग लगने की सूचना दी थी। इसके बाद तत्काल दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल की गाड़ियां करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई थीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। हादसे में दो कार और एक ई-रिक्शा जलकर राख हुए हैं। आग किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 3 दिन में 2.5 डिग्री गिरा टेम्प्रेचर:सुबह-रात ठंड, दोपहर में चटक धूप, बारिश के आसार नहीं
    Next Article
    बहराइच में शॉपिंग करने गए परिवार की बाइक चोरी:वी मार्ट के बाहर खड़ी स्प्लेंडर का लॉक तोड़कर ले गया बाइक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment