Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ऑटिज़्म अवेयरनेस डे पर निकाली गई बाइक रैली:लोगों को किया गया जागरूक, बच्चों को दिया गया सहयोग

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा वर्ल्ड ऑटिज़्म अवेयरनेस डे के मौके पर “राइड फॉर ऑटिज़्म” नाम से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह हॉस्पिटल की पहली कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल थी, जिसका उद्देश्य समाज में ऑटिज़्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विशेष बच्चों के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना था। निकाली हई जागरूकता बाइक रैली कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान उन्होंने ऑटिज़्म के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसकी समय पर पहचान और सही देखभाल बहुत जरूरी है। इसके बाद हॉस्पिटल से प्रोविडेंस होम तक बाइक की रैली निकाली गई। इस रैली के जरिए रास्ते में लोगों को ऑटिज़्म के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम और प्रबंधन से जुड़े सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। CSR पहल के तहत हॉस्पिटल ने प्रोविडेंस होम, गोरखपुर में रह रहे ऑटिज़्म और दिव्यांग बच्चों के लिए ₹1,27,080 की सहायता राशि भी प्रदान की, जिससे उनके देखभाल और पुनर्वास में मदद मिल सके। डॉक्टरों ने अपने विचार भी साझा किए डॉ. ए. के. मल्ल ने कहा कि यह पहल समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक प्रयास है और आगे भी ऐसे कार्य किए जाते रहेंगे। डॉ. विमलेश पासवान ने इसे एक शुरुआत बताते हुए भविष्य में और सामाजिक गतिविधियों की बात कही। डॉ. रविकेश द्विवेदी ने ऑटिज़्म को समझने और समय पर पहचानने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. शिल्पा मल्ल ने कहा कि विशेष बच्चों के प्रति संवेदनशीलता ही एक बेहतर समाज की पहचान है। डॉ. अलका त्रिपाठी ने बताया कि समय पर सही मार्गदर्शन और इलाज से ऐसे बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने समाज में जागरूकता फैलाने और ऐसे प्रयासों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का बड़ा एक्शन:सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक केवी सिंह हटाए गए, भेजा गया मूल विभाग
    Next Article
    झांसी में किशोरी के अपहरण में 7 साल की जेल:रेप करने वाला दोस्त सजा के दिन कोर्ट नहीं पहुंचा, गैर जमानती वारंट जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment