Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पंचायत की सूची से कटे 1.25 लाख नाम:दोबारा हो रहा सत्यापन, चिह्नित किए गए थे 12.37 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की सूची से 1 लाख 25 हजार डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम और कटे हैं। जिले को यूनिट मानकर दूसरे चरण में 12 लाख 37 हजार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सत्यापन के लिए भेजी गई थी। 16 मार्च को सत्यापन की अंतिम तिथि है और 12 लाख 33 हजार मतदताओं का सत्यापन हो चुका है। अभी 4 हजार मतदाताओं का सत्यापन होना बाकी है। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान साफ्टवेयर के माध्यम से की गई है। सूची नाम, पिता या पति के नाम, आयु और लिंग के आधार पर तैयार की गई है, ताकि एक ही व्यक्ति के नाम के दोहराव को चिन्हित किया जा सके। प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए यह प्रक्रिया आवश्यक है। पुनरीक्षण के दौरान पहले चरण में ब्लाक को यूनिट मानकर 5.16 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को सूची भेजी थी। इनके सत्यापन में करीब 1.83 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए थे। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक दूसरे चरण में आयोग ने जिले को यूनिट मानकर सूची सत्यापन के लिए भेजी है। इनमें से अब तक 1.25 लाख मतदाताओं के नाम कट चुके हैं। 17 मार्च से 13 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का अंतिम कम्प्यूटरीकरण, मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांक निर्धारण और सूची की डाउनलोडिंग की प्रक्रिया पूरी होगी। 15 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। जानिए दोबारा क्यों जारी हुई संभावित डुप्लीकेट सूची जब त्रिस्तरीय मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित हुआ तो उसमें मतदाताओं की संख्या लगभग 30 लाख थी। जबकि एसआईआर सूची में पूरे जिले के मतदाताओं की संख्या भी लगभग 30 लाख ही आयी थी। पंचायत चुनावों की सूची में नगर पंचायतों के मतदाता शामिल नहीं होते, ऐसे में सवाल उठा कि लगभग 12 लाख मतदाता पंचायतों में अधिक कैसे हो रहे हैं। उसी के बाद संभावित डुप्लीकेट की दूसरी सूची जारी की गई। हालांकि इसके बाद भी दोनों सूचियों में बड़ा अंतर दिखेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में खजूर के दाम 150-300 पहुंचा:इरान में हो रही युद्ध से स्टॉक में आई कमी, काजू-छुहारा भी हुआ महंगा
    Next Article
    सीतापुर में युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत:खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था, अस्पताल में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment