Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली की अरोमेटिक एंड एलाइड बनी सर्वश्रेष्ठ निर्यातक:40 हजार किसानों के साथ कंपनी ने जीता प्रतिष्ठित पुरस्कार

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली की अरोमेटिक एंड एलाइड कंपनी को उत्तर प्रदेश सरकार ने 'सर्वश्रेष्ठ निर्यातक' पुरस्कार से सम्मानित किया है। सुगंध और प्राकृतिक उत्पादों के क्षेत्र में कार्यरत इस कंपनी को इत्र और एसेंशियल ऑयल श्रेणी में प्रथम स्थान मिला है। कंपनी के प्रबंध निदेशक गौरव मित्तल ने लखनऊ में आयोजित राज्य निर्यातक पुरस्कार समारोह में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया। यह पुरस्कार बरेली को वैश्विक निर्यात मानचित्र पर एक प्रमुख पहचान दिला रहा है। करीब पांच दशकों से सक्रिय यह कंपनी प्राकृतिक और ऑर्गेनिक उत्पादों के उत्पादन तथा निर्यात में मजबूत पहचान रखती है। कंपनी देशभर के 40 हजार से अधिक किसानों के साथ मिलकर ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसी साझेदारी के माध्यम से भारतीय सुगंधित उत्पाद अब दुनिया के कई देशों के बाजारों तक पहुंच रहे हैं। कंपनी के एमडी गौरव मित्तल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल कंपनी की नहीं, बल्कि उन हजारों किसानों की मेहनत का परिणाम है, जिनकी बदौलत भारत की असली खुशबू दुनिया तक पहुंच रही है। लखनऊ में आयोजित समारोह में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने गौरव मित्तल को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव, उपायुक्त निर्यात पवन अग्रवाल और फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के सीईओ डॉ. अजय सहाय भी उपस्थित थे। गौरव मित्तल ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य केवल कच्चे माल का निर्यात करना नहीं है, बल्कि भारत में ही ऐसे उत्पादों का निर्माण बढ़ाना है जिनके लिए देश अभी आयात पर निर्भर है। उनके अनुसार, देश में वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स का उत्पादन बढ़ने से भारत आत्मनिर्भर बनेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। इसी समारोह में राजगढ़िया एक्सपोर्ट के एमडी सुदीप राजगढ़िया और शिखा राजगढ़िया को रेशमी वस्त्र उद्योग श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिला। इस साल जरी-जरदोजी परिधानों को इस श्रेणी में शामिल किया गया था। वहीं, कैल्विन नैचुरल मिंट प्राइवेट लिमिटेड के ऋषभ जैन को मिंट उद्योग में निर्यात के लिए दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आम के बौर बचाने को करें छिड़काव:मऊ में उद्यान अधिकारी ने दी खर्रा रोग और कीटों से बचाव की सलाह
    Next Article
    वेव सिटी में 12 करोड़ से बनेगा हाईटेक थाना:पश्चिमी यूपी का सबसे आधुनिक पुलिस स्टेशन होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment