Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पोस्टमार्टम में सोनू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं:रेलवे स्टेशन के खंडहर में मिला था शव, बिसरा जांच को सुरक्षित

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के खंडहर में मिले युवक सोनू कश्यप की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने के कारण बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। संभल जिले के मोहल्ला हातिम सराय निवासी 27 वर्षीय सोनू कश्यप का शव सोमवार दोपहर रेलवे स्टेशन परिसर में मिला था। उसका शव केजीके पुल के पास सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) कार्यालय के सामने बने खंडहर में पड़ा मिला। सोनू मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतलें बेचकर गुजारा करता था और पिछले करीब साढ़े तीन महीने से मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर में रह रहा था। मृतक के पिता भागवत सिंह कश्यप और भाइयों ने इसे हत्या बताते हुए आरोप लगाए थे। सूचना मिलने पर जीआरपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद वे अपने गांव लौट गए। जीआरपी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसी वजह से बिसरा को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन उससे कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। शक के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही निकाला जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा सफाई कर्मी:प्रधान प्रतिनिधि पर वेतन के लिए परेशान करने का आरोप, अधिकारियों ने समझाया
    Next Article
    टावर पर चढ़ा प्रेमी, बोला-कोई तो उसे बुला दो:आगरा के थाना ट्रांस यमुना का मामला, नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment