Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ FIR:पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के शिलापट्‌ट को लेकर विवाद, चेयरमैन प्रतिनिधि ने की शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के बड़हलगंज थाने में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के बीच मोबाइल पर तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद रविवार की रात महेश उमर ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि बड़हलगंज के सोती चौराहे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी का शिलापट्ट लगा था। उसे हटाकर नगर पंचायत द्वारा नया शिलापट्ट लगाया गया है। इसके बाद मामला बढ़ता चला गया और सियासी रंग ले लिया है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नगर पंचायत ने नए शिलापट्ट को हटाकर दूसरे स्थान पर लगा दिया। सोती चौराहे पर वर्ष 11 फरवरी 1995 को तत्कालीन विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी द्वारा पूर्व चेयरमैन विश्वनाथ उमर मार्ग के लोकार्पण का शिलापट्ट लगाया गया था। यह शिलापट्ट कई वर्षों से वहीं स्थापित था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले नगर पंचायत बड़हलगंज ने उसी स्थान पर नया शिलापट्ट लगा दिया। जैसे ही इसकी जानकारी पूर्व मंत्री के समर्थकों और स्थानीय लोगों को हुई, उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने आनन-फानन में नए शिलापट्ट को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर लगा दिया। इसके साथ ही पुराने शिलापट्ट की साफ-सफाई भी कर दी गई। हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई और मामला विवाद का रूप ले लिया। बड़हलगंज थानाप्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि महेश उमर की तहरीर पर पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फोन पर हुई नोकझोंक का ऑडियो वायरल इसी मामले को लेकर पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के बीच मोबाइल फोन पर तीखी नोकझोंक हो गई। चेयरमैन प्रतिनिधि की ओर से इस बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल किया गया है। इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि करीब 35 साल पहले तत्कालीन विधायक हरिशंकर तिवारी द्वारा पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ उमर मार्ग का शिलापट्ट लगाया गया था। उन्होंने बताया कि भूलवश उसी पुराने शिलापट्ट पर नए कार्य का शिलापट्ट लगा दिया गया था। उनके अनुसार जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, नए शिलापट्ट को तुरंत हटाकर निर्धारित स्थान पर लगा दिया गया और पुराने शिलापट्ट की साफ-सफाई कर दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में सब्जी पर पानी छिड़कने को लेकर विवाद:दिव्यांग और बेटे पर चाकू से हमला, वाराणसी रेफर
    Next Article
    डेटिंग ऐप से मिलने बुलाकर लूट:युवक को बंधक बनाकर सोने की चेन लूटी, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment