Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पेशेंट ने टेक्नीशियन को जड़ा थप्पड़:लात-घूसे मारकर घायल किया, साइकेट्रिस्ट से इलाज की सलाह पर भड़का

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के हॉस्पिटल में इलाज कराने आए पेशेंट ने एक्स-रे टेक्नीशियन को मार कर घायल कर दिया। आरोप है कि टेक्नीशियन ने उसे साइकेट्रिस्ट से इलाज कराने की सलाह दी थी। जिससे नाराज पेशेंट ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं अगले दिन फिर वह अपने भाई के साथ 5- 6 लोगों को लेकर पहुंचा और एक्स-रे रूम का दरवाजा बंद कर गाली-गलौज शुरू कर दी। टेक्नीशियन को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान पंच से उसके चेहरे पर हमला किया गया, जिससे उसके चेहरे और आंख में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया पीएसी कैंप स्थित एक अस्पताल का है। जानिए पूरा मामला... जानकारी के अनुसार, पिपराइच क्षेत्र के चिलबिलवा निवासी दीपक यादव शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया पीएसी कैंप स्थित अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन के का काम करते हैं। रविवार शाम बेलघाट क्षेत्र के सोहनाग निवासी प्रमोद यादव इलाज कराने पहुंचा था, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था। इस पर टेक्नीशियन ने उसे साइकेट्रिस्ट को दिखाने की सलाह दी, जिससे वह नाराज हो गया। अगले दिन भी 5-6 लोगों को लेकर पहुंचा आरोप है कि इसके बाद उसने टेक्नीशियन को थप्पड़ मार दिया और मौके से चला गया। लेकिन सोमवार को वह अपने भाई मनोज यादव और 5-6 अज्ञात लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा। उसके बाद सभी ने एक्स-रे रूम का दरवाजा बंद कर गाली-गलौज शुरू कर दी और टेक्नीशियन को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान पंच से उसके चेहरे पर हमला किया गया, जिससे उसके चेहरे और आंख में गंभीर चोटें आईं। दो नामजद के खिलाफ FIR दर्ज घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने प्रमोद यादव, मनोज यादव समेत 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षाएं संपन्न:100 डॉक्टरों का पहला बैच, क्लीनिकल दक्षता का मूल्यांकन
    Next Article
    अंबेडकरनगर में मिनी किट बीज वितरण:बुकिंग शुरू, अब ई-लॉटरी से मिलेगा लाभ, 10 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment