Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रेलवे आवासों में चोरी:बाप-बेटा मिलकर 50 लाख के गहने चुराए, दोनों आरोपी अरेस्ट

    18 hours ago

    3

    0

    गोरखपुर में रेलवे आवासों में चोरी की घटनाओं का पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की पहचान रविंद्र प्रसाद अग्रहरी और उसके बेटे रत्नेश अग्रहरी के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 415 ग्राम पीली धातु के आभूषण, 1.6 किलोग्राम सफेद धातु के आभूषण और 90,500 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, रेलवे आवासों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ शाहपुर थाने में चोरी से संबंधित छह मुकदमे दर्ज हैं। छह मुकदमों में दर्ज थी रिपोर्ट पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शाहपुर थाने में अलग अलग धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में रेलवे आवासों में चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही थी। संयुक्त टीम की कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कई टीमों ने मिलकर की कार्रवाई इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वर्कशॉप, आरपीएफ पोस्ट प्रशासन गोरखपुर और अपराध आसूचना शाखा, रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर क्षेत्र की टीम शामिल रही। इनके साथ शाहपुर थाना पुलिस, कौवाबाग पुलिस चौकी, एंटी थेफ्ट टीम नगर और सर्विलांस टीम ने भी सहयोग किया। अभियान पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में चलाया गया। बरामदगी के आधार पर आगे की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में आभूषण और नकदी बरामद होने के बाद पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि रेलवे आवासों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला:सहारनपुर में ससुराल वाले कार- 10 लाख रुपए मांग रहे थे, पति समेत 5 पर FIR
    Next Article
    प्रयागराज के कल्याणी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:भोर से लगी लंबी कतारें, 11 ब्राह्मणों ने शतचंडी महायज्ञ शुरू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment